आगरालीक्स …Agra News: आगरा में एचआर मैनेजर मिंकी शर्मा की हत्या के आरोपी सहकर्मी को रिमांड पर लेने के बाद भी सिर नहीं मिला है। अब डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। (Agra News: HR Manager 25 year old Minki sharma head not found, DNA test of parents )
आगरा के संजय प्लेस स्थित दिविशा टेक्नोलॉजी में एचआर मैनेजर 25 साल की मिंकी शर्मा निवासी पार्वती विहार यमुना पार की 23 जनवरी को हत्या कर दी गई थी, आरोप है कि हत्या उसके सहकर्मी उसी कंपनी में अकाउंटेंट विनय राजपूत ने आफिस में बुलाकर की। शिनाख्त ना हो सके इसके लिए मिंकी शर्मा का सिर काट दिया, धड़ को बोरे में रखकर यमुना के जवाहरपुल पर फेंक दिया और सिर को झरना नाले में फेंक दिया था।
दो दिन तक तलाश करती रही पुलिस, नहीं मिला सिर
पुलिस ने विनय राजपूत को शुक्रवार को रिमांड पर लिया था दो दिन तक सिर की तलाश की। झरना नाले में गोताखोर और ड्रोन की मदद से भी तलाश की लेकिन सिर नहीं मिला। पुलिस ने रिमांड पूरी होने पर विनय राजपूत को जेल भेज दिया है।
मिंकी शर्मा के माता पिता का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
मिंकी शर्मा का शव नहीं मिला है, परिजनों ने नेल पेंट के आधार पर शिनाख्त की थी इसके बाद अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। अब परिजनों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा जिससे मिंकी शर्मा की शिनाख्त के सुबूत जुटाए जा सकें।