आगरालीक्स …Agra News आगरा में नए साल के जश्न के लिए उमड़ने लगी भीड़, होटल रिसोर्ट फुल। ताजमहल पर भीड़ उमड़ने पर पार्किंग खोली। ( Agra News : Huge crowd at Taj Mahal, Hotel rooms full for new year celebration in Agra#Agra )
कोरोना के बाद आगरा में नए साल के जश्न के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। शनिवार को ताजमहल पर 40385 पर्यटकों ने टिकट लेकर ताजमहल देखा, इनके साथ बच्चे भी थे इस तरह 60 हजार से अधिक पर्यटक ताजमहल पहुंचे। इसके चलते पार्किंग खोलनी पड़ी, गोल्फ कार्ट के लिए लोग परेशान रहे।
आज सुबह से भी लंबी लाइन
रविवार सुबह से ही ताजमहल पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगी हुई है। बड़ी संख्या में ताजमहल घूमने के लिए परिजनों के साथ लोग आ रहे हैं। प्रवेश द्वार पर पर्यटकों की लंबी लाइन लगने लगी है। पश्चिमी गेट पर लंबी लाइन है, पूर्वी गेट पर पर्यटकों की संख्या कम है।
होटल रेस्टोरेंट भी फुल, रेट भी बढ़े
नए साल के जश्न के लिए विदेशी पर्यटकों के साथ ही देश भर से पर्यटक आने लगे हैं। इसके लिए होटल फुल हैं। रूस से आए एक पर्यटक को पहले से रूम बुक कराने के बाद भी नहीं मिला, पर्यटक पुलिस ने पर्यटक के रुपये वापस कराए और दूसरे होटल में ठहराया।