आगरालीक्स…आगरा के प्रतिष्ठित अग्रवाल महासभा के चुनाव में जमकर हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी. आम राय न बनने पर अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर नहीं हो सका चुनाव…
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आज अग्रवाल महासभा के चुनाव थे। अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद के लिए दो—दो दावेदार थे। संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनाव कराने के लिए प्रयास किए, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। आज सुबह जब मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई तो कुछ सदस्यों ने अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पद पर मतदान कराने के लिए कहा। इसे लेकर अन्य सदस्यों ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने—सामने आ गए। हंगामा होने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों को छोड़कर अन्य पदों पर चुनाव करा लिया गया।
अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष पद किए गए शून्य
मुख्य चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि 11 जून की रात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद गोयल व संरक्षक सुरेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल ने नामांकन वापस ले लिए थे। जिसके कारण दोनों पदों को चुनाव अधिकारियों (मुख्य चुनाव अधिकारी, रवि प्रकाशअग्रवाल, सहायक चुनाव अधिकारी कुलवन्त मित्तल, सुभाष गर्ग) ने शून्य घोषित कर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महेश चंद गोयल, मिट्ठन लाल अग्रवाल, कौशल किशोर, सुरेश गर्ग, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, भगवान दास बंसल, रामरतन मित्तल, विनोद कुमार गोयल, सुरेश चंद ग्रवाल, डॉ. सुरेश गोयल, सतेन्द्र अग्रवाल, दिनेश मित्तल आदि उपस्थित थे।
40 पदो के लिए होने थे चुनाव
अग्रवाल महासभा में 26 पदाधिकारी व 14 कार्यकारिणी सदस्यों के पद हैं, जिन पर ज चुनाव होने थे। महासभा में 807 मतदाता हैं। सुबह से ही मतदाताओं का चुनाव स्थल पर आना शुरु हो गया। लगभग 250 मतदाता अपनी वोटिंग अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे थे। परन्तु अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष का पद शून्य होने पर अन्य पदों पर प्रत्याशियों का निर्विरोध चुने जाने से वोटिंग के बिना की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। चुनाव प्रारम्भ होने से पूर्व ही लिखित रूप से प्रत्याशियों ने निर्विरोध चुनाव की सहमति चुनाव अधिकारियों को दे दी थी।
निर्वाचित पदाधिकारी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, उपाध्यक्ष फूलचंद बंसल, कृष्ण मुरारी गोयल, महामंत्री विष्णु विहारी गोयल, उपमहामंत्री वीरेन्द्र गोयल, मंत्री शैलेन्द्र बंसल, कानूनी सलाहकार महोन्द्र कुमार बंसल, विधान निर्माता गजेन्द्र अग्रवाल, संगठन मंत्री अशोक कुमार गोयल।
निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य
जवाहर लाल सिंघल, संजीव कुमार ग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, निखिल गर्ग, रवि अग्रवाल, नीरज ग्रवाल, वीना जैन, संत कुमार मंगल, नीलम अग्रवाल, मनोज जैन, सुभाष चंद अग्रवाल एड., हरिओम गोयल, विभु सिंघल, आलोक कृष्ण अग्रवाल।