आगरालीक्स…आगरा में बूंदाबांदी से उमस बढ़ी. मौसम बदला लेकिन गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं. आज भी तापमान 46 डिग्री से ऊपर
आगरा में आज शाम को हुई तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी ने उमसभरी गर्मी को और बढ़ा दिया है. शाम को उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कूलर भी ऐसे मौसम में फेल हो गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज शाम को भले ही मौसम बदला लेकिन गर्मी से राहत के फिलहाल पांच दिन तक तो कोई आसार नहीं है. अभी भी पांच दिन तक हीट वेव का रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया हुआ है.
आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 46.3 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान बढ़ने का कारण रात को बढ़ी गर्मी है. रात 12 बजे तक गर्म हवाएं महसूस हुई हैं.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 17/06/24) 46.3
Departure from Normal(oC) 4.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 17/06/24) 33.8
Departure from Normal(oC) 6.0