Saturday , 15 March 2025
Home आगरा Agra News: Hundred years old St. Mary’s anniversary celebrate with pomp…#agranews
आगरा

Agra News: Hundred years old St. Mary’s anniversary celebrate with pomp…#agranews

आगरालीक्स…”माँ, प्रकृति की सर्वोत्तम रचना”, सौ वर्ष पुराने सेंट मेरीज़ का वार्षिकोत्सव सम्पन्न

“माँ प्रकृति की सर्वोत्तम रचना होती है। ईश्वर का वह सर्वश्रेष्ठ उपहार है। उसमें ईश्वर की छवि बसती है। प्रभु येसु की जननी हमारी भी माता है। वह हमें निरन्तर संभालती, सहारा देती और हर अधर्म से बचाती है।” आर्चबिशप डॉ. राफी मंजलि सेंट मेरीज चर्च में वार्षिकोत्सव पर विश्वासियों को सम्बोधित करते हुए बोल रहे। थे प्रतापपुरा स्थित सौ वर्ष पुराने सेंट मेरीज़ चर्च का वार्षिकोत्सव पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में सहर्ष मनाया गया। वार्षिकोत्सव में आगरा महाधर्मप्रांत के विभिन्न गिरजाघरों, मिशन संस्थानों से विशाल संख्या में लोगों ने भाग लिया।

सेंट मेरीज चर्च के पूर्व प्रधान पुरोहित फादर मून लाजरस के अनुसार समारोह की तैयारी 9 दिन पहले विशेष नौरोजी नोवेना प्राथना के साथ हुई। अंतिम तीन दिनों में विशेष प्रवचन, मरीजों के लिए चंगाई व वृद्धजनों के लिए विशेष प्रार्थना समारोह आयोजित किए गए।। चर्च के युवा संघ की अध्यक्षा देविना लाम्बा के निर्देशन में गिरजाघर को समारोह के लिए विशेष रूप से सजाया गया। दुल्हन की तरह भव्य रूप से सजे गिरजाघर में वार्षिकोत्सव की मुख्य पूजा समारोह में आर्चबिशप डॉ. राफी मंजलि के साथ लगभग 30 पुरोहितों ने भाग लिया। गायन मण्डली का निर्देशन श्री लुई आल्बर्ट ने किया।

मुख्य प्रार्थना के बाद माता मरियम की चमत्कारी मूर्ति के साथ नगर के मुख्य मार्गों से एक शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। लोगों हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर माता के सम्मान में श्रद्धापूर्वक भजन गीत गाये एवं माला विनती जपी शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण था- माता 1 मरियम की अति सुन्दर झांकी जिसके चारों ओर नन्हें बच्चे स्वर्गदूतों की भांति श्वेत वस्त्र पहने बैठे थे। कुछ बच्चियां मूर्ति के आगे-आगे फूल बिखेरती चल रही थीं।

शोभायात्रा का निर्देशन फादर मून लाजरस, फादर लॉयड लोबो एवं श्री बेबी मिराण्डा ने किया। इस अवसर पर चर्च की पल्ली परिषद, महिला मण्डल, युवा संघ, सेंट लॉरेन्स सेमीनेरी के छात्रों एवं वेदी सेवक संघ के बच्चों ने विशेष भूमिका निभायी। वेदी की सजावट में दिव्या प्रभा, बालूगंज की सिस्टर और बालिकाओं ने विशेष सहयोग दिया। श्रीमती मोली गौम्स, डौली गथरी, सुशील, फैन्सी, बेबी मिराण्डा, लॉरेन्स मसीह जेकब लाल आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।

क्रिश्चियन समाज सेवा सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डेनिस सिल्वेरा ने सभी विश्वासियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया बन्धुओं के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि सेंट मेरीज़ चर्च का यह वार्षिकोत्सव प्रतिवर्ष अधिक से अधिक लोगों के लिए उनके दैनिक जीवन में कृपा, शान्ति एवं समृद्धि लाने का पर्याय बनता जा रहा है।

Related Articles

आगरा

Agra News: Metro will not run in Agra on Holi morning. Services will start only after 2:30 in the afternoon…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में होली पर सुबह नहीं चलेगी मेट्रो. दोपहर ढाई बजे के...

आगरा

Holi of flowers was played at Prashant Health Point in Agra…

आगरालीक्स…आगरा के प्रशांत हेल्थ प्वाइंट पर खेली गई फूलों की होली… आगरा...

आगरा

Holi 2025: The auspicious time for Holika Dahan is 11:29 pm. Holika Dahan will take place at more than three thousand places in Agra

आगरालीक्स…होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 29 मिनट से. आगरा...

आगरा

Agra Weather: Dark clouds covered the sky, drizzle also started… Yellow weather alert from today till 16 March…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मौसम बदला. काले घने बादल छाए, बूंदाबांदी भी होने लगी...

error: Content is protected !!