आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी रैम्प पर उतरे. प्रतिभा निखार कार्यक्रम में खोजे समर्पण के सितारे..
रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी महिलाये अपने पति के साथ रैम्प पर हुनर का लोहा मनवा रही थी, वहीं दूसरी ओर ऑडियंस अपनी तालियों के जरिए उनका हौसला अफजाई कर रही थी। आत्मविश्वास से लबरेज महिलाये अपनी विद्वयता व प्रतिभा के जरिए मानो निर्णायक को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्क इन सुइट्स में आयोजित भारत विकास परिषद् समर्पण शाखा के प्रतिभा निखार कार्यक्रम में । कार्यक्रम का विधिवत शुरुआत कार्यक्रम प्रभारी अलका मित्तल, सोनम मित्तल, प्रियंका जैन और पूजा गोयल ने दीप प्रव्ज्जलित कर किया।अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि समर्पण के सितारे थीम पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर पहली बार 18 दम्पति साथ एक ही थीम पर नज़र आये। कोषाध्यक्ष संजीव मित्तल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से जो महिलाये शादी के बाद घर-परिवार में फंस कर रह जाती है उनको भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच मिलता है | प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में समाज सेविका मधु बघेल और वंदना अग्रवाल शामिल रहे | मंच संचालन सचिव नवनीत गर्ग ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद सिंघल, अखिलेश भटनागर, संदीप मित्तल, अंकित गर्ग, आशीष कंसल, नितिन जैन, उमंग गोयल, उत्सव मित्तल, अभिषेक वार्ष्णेय, अनुपम बंसल, देवेंद्र मंडलस, निशि दौनेरिया, उमेश गोयल, नितिन गोयल, लवली जैन, साधना मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।