आगरालीक्स ..Agra News : .आगरा के संजय प्लेस में सार्वजनिक जगह और रास्ते पर निर्माण कर लिए गए हैं, नोटिस देकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। ( Agra News : Illegal construction in Sanjay Place Commercial Complex )
मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने गुरुवार को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक के सामने बने कॉमर्शियल ब्लाॅक का निरीक्षण किया। इस संदर्भ में शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत के निस्तारण पर असंतुष्टता जाहिर की गयी। निरीक्षण के दौरान मौके पर काॅर्मेशियल ब्लाॅक की दुकानों में व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कराये जाने एवं सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत मिली।
इस पर उन्होंने एडीए अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और पूरे ब्लाॅक में सार्वजनिक जगह और रास्ते से अवैध कब्जे को ध्वस्त करने तथा अवैध निर्माण कराने वाले व्यापारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। सुई कटरा, अस्पताल रोड़ पर एडीए द्वारा सील किए गये एक अवैध निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। शिकायतकर्ता द्वारा समाधान पर असंतुष्टता जाहिर की गयी। मौके पर निरीक्षण में सामने आया कि एडीए द्वारा एक तरफ ही सील लगाई गयी थी निर्देश पर पूरी बिल्डिंग को सील किया गया।