आगरालीक्स …आगरा में आज पार्कों में हेल्थ चेकअप, होली पर क्या करें क्या न करें बता रहे डाक्टर, सुबह सात बजे से इन पार्कों में लगा हेल्थ चेकअप कैंप।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) आगरा द्वारा होली पर आम-जन के लिए खुशियों से भरने के उद्देश्य से आज सुबह 7-9 बजे शहर के 6 स्थानों पर जन स्वास्थ्य जागरूकता कैम्प लगाया गया है। जिसमें लोगों को होली के मौके पर सुरक्षित और स्वस्थ रहने के साथ होली के मौसम में आने वाली बीमारी-परेशानियों से शहर के जाने माने विशेषज्ञ बता रहे हैं।
जागरुकता कार्यक्रम
(1)सेंट्रल पार्क आवास विकास कॉलोनी आगरा
(2)साकेत कॉलोनी पार्क साकेत कॉलोनी
(3)कृष्णा पार्क डिफेंस स्टेट
(4) गोयल हॉस्पिटल के सामने ट्रांस यमुना
(5) रावत हॉस्पिटल के पास अर्जुन नगर
(6) पालीवाल पार्क आगरा