आगरालीक्स…आगरा के डॉक्टरों में दहशत है. सुरक्षा की मांग. डॉक्टर पर हुए हमले और महिला डॉक्टर का अश्लील फोटो वायरल कर चौथ मांगने के मामले में कल बैठक में बनाई जाएगी रणनीति…
आईएमए भवन में डॉ. राजेश गुप्ता एवं महिला डॉक्टर के प्रकरण के संबंध में तीसरी आमसभा चिकित्सकों की आयोजित की गई. इस आमसभा में सभी चिकित्सकों ने एक स्वर में इस बात को रखा कि जो कार्यवाही अब तक पुलिस और प्रशासन ने की है वह चिकित्सकों को संतुष्ट नहीं कर रही. इसलिए यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा. सभा में इस बात को रखा गया की जो कार्यवाही की गई है उसमें ढील बरती गई है एवं कोई पुख्ता निर्णय पर अभी तक पुलिस नहीं पहुंची है. इसलिए यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक की कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचा ना दिया जाए.
मॉनिटरिंग करेगी डॉक्टरों की टीम
इस चीज को देखने के लिए डे टू डे मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है. महिला डॉक्टर के प्रकरण में डॉक्टर ओपी यादव, डॉ अनूप दीक्षित, डॉ पंकज नागायच एवं डॉक्टर सुनील शर्मा इस कमेटी मे रहेंगे. वहीं डॉ. राजेश गुप्ता वाले प्रकरण में डॉ रवि पचौरी, डॉ राजीव उपाध्याय, डॉ प्रशांत गुप्ता ,डॉ संजय चतुर्वेदी, डॉ संजय कुलश्रेष्ठ, डॉ बृजेश शर्मा रहेंगे. यह कमेटियां नियमित रूप से इस बात की मॉनिटरिंग करेंगे कि पुलिस के द्वारा क्या कार्यवाही की जा रही है एवं अगर संतोषजनक कार्यवाही नहीं आगे बढ़ाई गई तो पुनः कठोर से कठोर कदम उठाने के लिए आई एम ए आगरा तैयार रहेगी.
चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए भी पुलिस से कहा गया और यह भी रखा गया की विशेष तौर से सेक्टरों में आवास विकास कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में और जहां यह् वारदात हुई थी. वहां पर पुलिस पिकेट बढ़ाई जाए. सभा में डॉक्टर अंजली गुप्ता, डॉक्टर भूपेंद्र गुप्ता, डॉक्टर् गरिमा गुप्ता, डॉ एलके गुप्ता मोहन, डॉ मोहन भटनागर, डॉ. वीवी कुशवाह, डॉ. सचिव मल्होत्रा, डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. सौरभ माहेश्वरी, डॉ. भागुर सुरेंद्र, डॉ. प्रशांत जैन, डॉ सागर लवानिया एवं अन्य मौजुद थे.