Friday , 7 August 2026
Home बिगलीक्स Agra news: IMA went on strike in Agra. Private clinics and hospitals closed
बिगलीक्स

Agra news: IMA went on strike in Agra. Private clinics and hospitals closed

713

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए ने की हड़ताल. निजी क्लीनिक और अस्पताल किए बंद

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. आईएमए भवन पर आयोजित हुई बैठक में हड़ताल का ऐलान हो गया और इसी के साथ डॉक्टरों ने निजी क्लीनिक और अस्पताल बंद कर दिए हैं। सिकंदरा इंस्पेक्टर नीरज शर्मा ने बैठक में पहुंचकर अपनी बात रखी लेकिन आईएमए उनसे सहमत नहीं हुआ। जिस महिला शिक्षक के साथ कार टकराने को लेकर विवाद हुआ था वो भी यहां नहीं पहुंची। ऐसे में डॉक्टरों ने हड़ताल शुंरू कर दी है।

पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की थी मांग
आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. पंकज नगाइच के अनुसार डॉ. अविनाश को थप्पड़ मारने और हवालात में बंद करने के आरोपी पुलिसकर्मियों को शुक्रवार शाम चार बजे तक निलंबित करने की मांग की थी। इसको लेकर शुक्रवार दोपहर दो बजे आईएमए भवन पर बैठक भी आयोजित हुई और डॉक्टर पहुंच गए। यहां थाना सिकंदरा इंस्पेक्टर भी पहुंचे, उन्होंने अपनी बात रखी लेकिन आईएमए सहमत नहीं हुआ। शाम चार बजे तक पुलिसकर्मियों को निलंबित न करने पर आईएमए डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल शुरू कर दी। निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर मरीजों को देखना बंद कर दिया है।

ये था पूरा मामला

आगरा के पश्चिमपुरी के निवासी यूरोलॉजिस्ट डॉ. अविनाश सिंह गुरुवार सुबह घर से सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल के लिए थार गाड़ी से जा रहे थे, का​रगिल तिराहे के पास थार आगे चल रही क्रेटा से टकरा गई। क्रेटा कार में मथुरा में इंस्पेक्टर की पत्नी जो कि फिरोजाबाद के कॉलेज में शिक्षिका हैं से टकरा गई। इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया। थाना सिकंदरा पर डॉ. अविनाश की थार पुलिस ने रोक ली। डॉ. अविनाश सिंह का आरोप है कि थाने के पास उनकी गाड़ी रोकने के बाद थप्पड़ा मारा और हवालात में बंद कर दिया, आईएमए के पदाधिकारियों के पहुंचने के बाद उन्हें छोड़ा।

शिक्षिका ने लगाए गाली गलौज करने के आरोप
वहीं, शिक्षिका का कहना है कि उनकी कार ड्राइवर सोहनलाल चला रहे थे, कारगिल के पास जाम लगा था इसी दौरान पीछे से उनकी कार में टक्कर मार दी। ड्राइवर ने कार चला रहे युवक को रुकने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज कर दी। वे भी कार से उतरीं तो उनके साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद कार ने थाना सिकंदरा के पास भी कई गाड़ी में टक्कर मार दी, पुलिस ने पकड़ लिया। शिक्षिका ने भी थाने में तहरीर दी है।

पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग
इस मामले में गुरुवार को भी आईएमए ने बैठक की, थाना सिकंदरा के पुलिस कर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। दोपहर दो बजे आईएमए की बैठक बुलाई गई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनूप दीक्षित, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ. पंकज नगाइच, सचिव डॉ. रजनीश मिश्रा का कहना है कि शाम चार बजे तक मांग पूरी नहीं होती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इमरजेंसी सेवा भी बंद कर दी जाएगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : ‘Sawan’ special offer at Ajanta Sweets, Kamla Nagar, Agra—refresh your palate with frozen snacks.

आगरालीक्स…अजंता स्वीट्स ने अपनी पारंपरिक मिठाईयों के साथ सावन के इस शुभ...

बिगलीक्स

Agra News Live: Fire break out in Godwon & Showroom

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में शोरूम और गत्ते के गोदाम में लगी...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Police raid in Cafe, Rs 500 per hour for cabin, 22 Men & Women caught, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कैफे और मिनी सिनेमा सेंटरों में 500 रुपये...

बिगलीक्स

Agra News Live: SP leader Nitin Kohli acquitted in the high-profile Gaurav Gupta kidnapping and murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के बहुचर्चित गौरव गुप्ता अपहरण के बाद हत्या के...

error: Content is protected !!