आगरालीक्स…आगरा में दिन भर लगे माता के जयकारे. प्रतिमा विसर्जन के लिए सड़कों से लेकर घाटों तक भक्तों में दिखा उत्साह. श्रद्धाभाव से किया माता को विदा
आगरा की सड़कों पर आज उत्साह और उमंग का नजारा देखने को मिला. नवरात्र में माता की स्थापना के बाद आज ढोल और नगाड़ों के बीच लोगों ने माता रानी को विदा किया. एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए लोग नाचते गाते हुए सड़कों से निकले और यमुना घाटों पर पहुंचे. यहां प्रतिमा विसर्जन पूरे श्रद्धाभाव के साथ किया गया. आगरा के यमुना किनारा मार्ग पर प्रतिमा विसर्जन को आने वाले लोगों का तांता लगा रहा. पूरे दिन माता के जयकारें इस मार्ग पर सुनाई देते रहे.
घाटों पर मुस्तैद रही पुलिस
इधर आगरा के सभी घाटों पर पुलिस का सख्त पहरा रहा. पुलिसकर्मी हर घाट पर तैनात रहे और लोगों को बनाए गए कुंडों में ही प्रतिमा विसर्जन को कहते रहे.