आगरालीक्स…आगरा में आवारा कुत्ते ने कई बच्चों को काट खाया, एक बच्चे की पूरी नाक ही काट खा ली, आक्रोशित लोगों ने कुत्ते को मारा.
आगरा में थाना ट्रांस यमुना के नगला रामबल में एक आवारा कुत्ते ने कई बच्चों को काट खा लिया. कुत्ते ने एक बच्चे की पूरी नाक ही काट खा ली. गंभीर रूप से घायल होने पर बच्चे को इलाज के लिए परिजन दिल्ली ले गए हैं. इधर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लगातार बच्चों को काटने की घटनाओं से आक्रोशित बस्ती वालों ने मिलकर कुत्ते को मार दिया है.
20 दिन में कई बच्चों को काट खाया
नगला रामबल में एक आवारा कुत्ते का आतंक छा गया. उसने पिछले 20 दिन में 10 से 12 बच्चों को काट कर घायल कर दिया. किसी के हाथ में काट खाया तो किसी के कंधे पर. एक बच्चे की तो पूरी नाक ही काट खा ली. बस्ती वालों ने पहले इसकी शिकायत पार्षद से की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पार्षद ने नगर निगम में कुत्ते के पागल होने और यहां से ले जाने की शिकायत की लेकिन इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई. पार्षद ने कहा कि आज सूचना मिली कि बस्ती वालों ने मिलकर कुत्ते को मार दिया है. उनका कहना है कि कुत्ते द्वारा लगातार बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल किया जा रहा था.