आगरालीक्स (19th October 2021 Agra News)… सेंट पीटर्स में गठित हो गई संसद. प्रभप्रीत प्रधानमंत्री और दिनेश जैन बने उपप्रधानमंत्री.
सेंट पीटर्स कॉलेज में मंगलवार को नवनिर्वाचित संसद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री का पदभार प्रभजीत को बैज पहनाकर प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कॉलेज की संसद सदस्यों को भविष्य में देश का प्रधानमंत्री व मुखमंत्री जैसे पद ग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले देश उसके बाद संगठन और अंत में आप स्वयं हैं।

ये चुने गए
प्रभप्रीत ने प्रधानमंत्री, दिनेश जैन उपप्रधानमंत्री, पार्थ राठी कल्चरल कैप्टन, हार्दिक अग्रवाल स्पीकर, अरिन मित्तल कैबिनेट सेकेट्री, अब्दुल्ला खान कॉलेज कैप्टन ने मुख्य अतिथि से बैज पहनकर पदभार संभाला। प्रधानाचार्य फादर एन्ड्रयू कोरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पहले शिक्षकों की वोटिंग उसके बाद तीन राउंड की कड़ी प्रतियोगिता को पार करने पर कॉलेज के संसद सदस्य नियुक्त किए जाते हैं।
पोस्टर विमोचन किया गया
कॉमर्स विभाग की ओर से दिसम्बर में आयोजित होने जा रहे बी-वर्ल्ड कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष मनीष भी मौजूद रहे।