Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Inauguration of cultural and literary activities “Aashayein-2023” in Agra College…#agranews
आगरासिटी लाइव

Agra News: Inauguration of cultural and literary activities “Aashayein-2023” in Agra College…#agranews

289

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज के “आशाएं-2023” में स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना टैलेंट. सोलो एक्ट, माईम व पोस्टर प्रतियोगिता के साथ हुआ शुभारंभ

आगरा कॉलेज, आगरा के वार्षिक समारोह आशाएं-2023 का रंगारंग शुभारंभ आज दिनांक 16 जनवरी को आगरा कॉलेज के गंगाधर शास्त्री भवन में डा भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो आशू रानी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर क़िया। इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. आशू रानी ने कहा कि सफलताओं का कोई शॉर्टकट नही होता है। विद्यार्थी ईमानदारी व परिश्रम से अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को निर्धारित करना चाहिए और गुरु की दिखाई राह पर आगे बढ़ेंगे तो जीवन में अवश्य ही सफलता पाएंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

प्राचार्य प्रो अनुराग शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने गांधीजी के वर्तमान सदी में भारत की प्रासंगिकता विषय पर भी अपने विचार व्यक्त किए। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समारोह समिति की प्रभारी डॉ क्षमा चतुर्वेदी ने अतिथियों का परिचय दिया।
उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन डॉ शैफाली चतुर्वेदी ने किया। आज प्रथम दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का दम दिखाया। माईम प्रतियोगिता में निर्भया हत्याकांड पर प्रस्तुति करते हुए संदेश दिया कि इस प्रकार की वीभत्स घटना की पुनरावृत्ति न हो और ऐसे अपराधियों को अविलंब सजा मिले। दूसरे प्रतियोगियों ने संदेश देते हुए पुराने व नए समय की तुलना की और मोबाइल के उपयोग और दुरुपयोग के विषय में बताया। मिमिक्री में छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड के अभिनेताओं और जानवरों की आवाज निकाल कर लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। एकल अभिनय में जोरदार प्रस्तुति करते हुए कलाकारों ने किन्नरों के अस्तित्व को रेखांकित किया। साथ ही उन्होंने बलात्कार पीड़ित युवती के पिता की दयनीय स्थिति का मार्मिक वर्णन भी मंच से किया।

सेमिनार में वक्ताओं ने गांधीजी के मूल विचारों से अवगत कराया और बताया कि स्वराज्य की कल्पना को साकार करने के लिए वर्तमान समय में पंचायती राज की व्यवस्था है और हमारे प्रधानमंत्री जी, गांधीजी के स्वच्छता अभियान को मूर्त रूप देने का प्रयत्न कर रहे हैं।

आज की प्रतियोगिताओं के विजेता
एकल अभिनय-
प्रथम- कृष्णा
द्वितीय-नितेश
तृतीय-आयुषी

मिमिक्री –
प्रथम -कृष्णा
द्वितीय -यतेंद्र
तृतीय- करण

माइम –
प्रथम- हिमांशु एंड ग्रुप
द्वितीय -हर्ष एंड ग्रुप
तृतीय- अंजली एंड ग्रुप

पोस्टर प्रतियोगिता
विषय: G-20 व आज का विज्ञान
प्रथम – भारती
द्वितीय – अर्चना
तृतीय- पिंकी

चित्रकला प्रतियोगिता
विषय: प्राकृतिक संयोजन
प्रथम – अर्चना
द्वितीय – आरती
तृतीय- रचना

सेमिनार
विषय: गांधीवादी दर्शन 21वीं सदी में आज भी प्रासंगिक
प्रथम – मान्या दक्ष
द्वितीय – पल्लवी शर्मा
तृतीय- पवन बघेल

आज रंगमंच प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ निधि शर्मा ने किया तथा आभार प्रो अमरनाथ के ने किया। सेमिनार का संचालन डॉ शादां जाफरी व आभार- डॉ अल्पना ओझा ने किया। चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन प्रो इंदू जोशी, प्रो मीना कुमारी सिंह एवम् डा डीके मौर्य ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो राजीव द्विवेदी, प्रो धनंजय सिंह, प्रो रचना सिंह, प्रो संचिता, प्रो मिथिलेश शुक्ला, प्रो बिंदु अवस्थी एवम् डा मनोज कुमार ने निर्णय सुनाया। इस अवसर पर प्रो कल्पना चतुर्वेदी, प्रो अमिता सरकर, प्रो रीता निगम, डॉ संध्या मान, डॉ आशीष तेजस्वी, डॉ सोनल सिंह, गौरव प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

आगरा

Agra News: Know the correct direction for placing mirrors in your home according to Vastu

आगरालीक्स…घर में शीशा किस दिशा में लगाएं, अक्सर लोग हो जाते हैं...

आगरा

Dussehra 2026: The Significance of Shastra Puja and Sighting the Neelkanth Bird…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा पर शस्त्र पूजा और नीलकंठ पक्षी के दर्शन का महत्व…जानिए क्यों...

आगरा

Agra News: Three children from Agra left home without informing anyone; police recovered them within 24 hours…#agranews

आगरालीक्स…मम्मी—पापा मैं जा रहा हूं, कुछ बड़ा बनकर लौटूंगा…आगरा के तीन बच्चे...

error: Content is protected !!