Tuesday , 21 July 2026
Home आगरा Agra News: Inauguration of Five R Center and Waste to Art Exhibition in Nagar Nigam Agra…#agranews
आगरा

Agra News: Inauguration of Five R Center and Waste to Art Exhibition in Nagar Nigam Agra…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा के बच्चों का टैलेंट, किसी ने वेस्ट मै​टेरियल से चंद्रयान बना दिया तो किसी ने गमले. कबाड़ से कर दिया कमाल. नगर निगम में लगी इनकी प्रदर्शनी…

आगरा नगर निगम ने शहर की सुंदरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपने नवीन फाइव आर (रिफ्यूज, रिड्यूस, रीयूज़, रिपर्पस, रीसायकल) सेंटर की बुधवार को शुरुआत की। महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल ने फाइव आर सेंटर और वेस्ट टू आर्ट प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उनके नेतृत्व में इस कार्यक्रम ने आगरा की स्वच्छ और हरित भविष्य की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनी के प्रत्येक स्टॉल का निरीक्षण किया। छात्रों और स्वयं सहायता समूह द्वारा प्रस्तुत कार्यों की समीक्षा कर सराहना की।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों, नागरिकों और सामुदायिक समूहों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘वेस्ट-टू-आर्ट’ प्रदर्शनी रही, जिसमें कुल 110 रजिस्ट्रेशन हुए। इनमें 70 स्कूलों के छात्र-छात्राओं, 30 स्वयं सहायता समूह और दस एनजीओ ने प्रतिभाग किया। नगर निगम ने इन्हें वेस्ट मैटेरियल उपलब्ध कराया। स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। छात्रों ने 5R सेंटरों द्वारा उपलब्ध कराए गए लगभग 10 मीट्रिक टन कचरे का उपयोग करके बेकार सामग्री को उपयोगी और कलात्मक उत्पादों में परिवर्तित किया।

किसी ने वेस्ट मैटेरियल से राम मंदिर बनाया तो किसी ने प्लास्टिक से सड़क बनाने का मॉडल और प्लास्टिक की बोतलों से गमले बनाए। इन नवाचारी रचनाओं ने यह साबित किया कि कचरे को पुनः उपयोगी संसाधन के रूप में देखा जा सकता है। महापौर ने पुनः उपयोग की गई सामग्रियों से व्यावहारिक और कलात्मक वस्तुएँ प्रस्तुत करने के लिए उनकी सराहना की। महापौर ने कहा कि हमारे आसपास भी काफी काम चीजें होती हैं, जिन्हें हम फेंक देते हैं। यदि इनका इस्तेमाल किया जाए तो पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है और इनसे अपने उपयोग की वस्तुओं को भी बनाया जा सकता है।

प्रतियोगिता के रूप में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को आने वाले गाँधी जयंती पर पुरस्कृत किया जायेगा, जिसमें तीन उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा । साथ ही, सभी छात्र प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मकता के लिए प्रमाणपत्र प्रदान दिए जायेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

आगरा

Agra Weather: Clouds, light drizzle, and then rain changed the weather in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बादल, बूंदाबांदी और फिर बारिश ने बदला मौसम…अभी तीन दिन...

error: Content is protected !!