आगरालीक्स …Agra News: आगरा के भोले बाबा ग्रुप सहित पांच घी फर्मों पर चौथे दिन आयकर विभाग की टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है। बड़े नकद लेन देन के साक्ष्य टीम जुटा रही है। ( Agra News: Income Tax search on Bhole Baba Group & Four other firm continue on 4th Day)
आगरा के भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों पर आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह सात बजे एक साथ उत्तर प्रदेश के साथ ही राजस्थान सहित अन्य फर्मों पर सर्च शुरू की थी। मीडिया में सूत्रों के हवाले से खबर है कि घी बनाने वाली फर्मों से बड़ी मात्रा में नकद लेन देन का ब्योरा मिला है और यह करोड़ों में हैं। इन फर्मों के लिंक भी एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थित स्पष्ट होगी इसके बाद ही आयकर विभाग की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जाएगी।
आयकर विभाग की टीम इन फर्मों की जांच में जुटी
भोले बाबा ग्रुप के कृष्ण मुरारी अग्रवाल, उनके बेटे गोविंद अग्रवाल व तरुण अग्रवाल, भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के हरीशंकर अग्रवाल और उनके बेटे जितेंद्र अग्रवाल व वीरेंद्र अग्रवाल, दाऊजी मिल्क फूड प्राइवेट लिमिटेड के गौरव बंसल, पौदृार मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के अभिषेक जैन व नमन जैन, बीकानेर के आशीष अग्रवाल और मालानी डेरी प्रोडक्ट लिमिटेड के घनश्याम सोनी।