आगरालीक्स …Agra News….वीडियो देखें आगरा में आयकर विभाग के 25 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम एपी ज्वैलर्स के पांच स्थानों पर सर्वे कर रही है। आयकर की टीम ने शुक्रवार दोपहर में सर्वे शुरू किया था यह अभी भी जारी है। ( Agra News: Income Tax Survey on Five Places of Jeweller in Agra, Video)
आगरा में आयकर विभाग के 25 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे ने सर्वे शुरू किया, टीम एपी ज्वैलर्स के चौबेजी का फाटक स्थित मुख्य ब्रांच पर पहुंची। टीम के सर्वे की सूचना से बाजार में कई दुकानें बंद हो गईं। कारोबारियों की भीड़ लग गई। एक दूसरी टीम ने किनारी बाजार और किनारी बाजार के पास सैनिक प्रेस फाटक गली में एपी ज्वैलर्स के कारखाने और नेहरू नगर स्थित एपी ज्वैलर्स की ब्रांच पर सर्वे शुरू किया।
25 अधिकारी और कर्मचारी की टीम जांच में जुटी
एपी ज्वैलर्स के पांच स्थानों पर आयकर विभाग के 25 अधिकारी और कर्मचारियों की टीम जांच में जुटी हुई हैं। खरीद बिक्री के रिकॉर्ड के खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही आयकर विभाग की तरफ से औपचारिक जानकारी दी जाएगी। आयकर विभाग का सर्वे प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम अनुपम कांत गर्ग के निर्देशन में चल रहा है, इसका नेतृत्व संयुक्त आयुक्त सिद्धार्थ गौतम कर रहे हैं और टीम में संयुक्त आयुक्त एके जैन एवं एसएस लोहान आदि शामिल हैं।