आगरालीक्स….आगरा के डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में मनाया भारतीय वायु सेना का दिवस. स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने कहा—बेहद शक्तिशाली हो चुकी है भारतीय वायुसेना
डाॅ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में भारतीय वायु सेना का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया। भारतीय वायुसेना 8 अक्तूबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है इसी क्रम आज भारतीय वायुसेना अपना 92वां स्थापना दिवस मना रही है। इस विशेष अवसर पर भारतीय वायुसेना अपने शौर्य और शक्ति का अभूतपूर्व प्रदर्शन करती है।
डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर एके सिंह ने भारतीय वायु सेना के ध्येयवाक्य नभ: स्पर्श दीप्तम के सार और महत्व को छात्र छात्राओं के साथ साझा करते हुए अपना उद्बोधन प्रारंभ किया। भारतीय वायु सेना में अपनी गौरवशाली 15 वर्ष की यात्रा को बताते समय वह भावुक हो गये साथ ही जब उन्होंने भारतीय वायु सेना की वर्दी की हनक और ठनक के बारे में बताया तो सभी का सीना गर्व से तन गया। उन्होंने राफेल, मिग-29, त्तेजस, सुखोई-30 एमकेआई जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट्स सहित वायुसेना के कुल सभी विमानों की ताकत और कुशलता से छात्र छात्राओं को परिचित कराया जिसे सुनकर सभी छात्र रोमांचित हो उठे।
डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने इस अवसर पर रोमांचित और भावुक करने वाली प्रस्तुतियां दीं, मंच संचालन का जिम्मा भी बच्चों ने उठाया।
डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या राखी जैन ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय वायुसेना दिवस के अवसर स्कूल में इस प्रकार का आयोजन करने का उद्देश्य न केवल सभी छात्रों को भारत की वायुशक्ति से रूबरू कराना है बल्कि युवाओं को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स एच एल गुप्ता, डीन एचआर डॉ प्रवल प्रताप, काव्या सिंह, अदिति सिंह, अंकित सिंह, दिव्या खंडेलवाल सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।