Tuesday , 20 October 2026
Home आगरा Agra News: India’s dream of becoming a world leader will be successful only with the encouragement of startups…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: India’s dream of becoming a world leader will be successful only with the encouragement of startups…#agranews

264

आगरालीक्स…आगरा में उद्यमियों ने कहा—स्टार्टअप के प्रोत्साहन से ही सफल होगा भारत के वर्ल्ड लीडर बनने का सपना. स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव में साइंटिस्ट और स्टूडेंट्स ने प्रस्तुत किये नए स्टार्टअप आइडिज और यूनिक प्रोडक्ट्स

कुछ वर्ष पहले भारत विश्व की दसवीं बड़ी अर्थव्यवस्था थी आज भारत ने पांचवें पायदान पर आकर खुद को देश की विश्व की सबसे बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में साबित किया है यह वह स्वर्णिम समय है जब हम उद्यमिता के क्षेत्र में विश्व गुरु बनने की कल्पना को साकार कर सकते हैं। कोरोना कल के बावजूद भारत ने खुद को तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है, यह बात शुक्रवार को आगरा आईटीसी मुग़ल में आयोजित हुए स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन भारतीय वायुसेना के पूर्व अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया ने कहीं।

उन्होंने कहा की आज इस आयोजन में कई क्षेत्रों के उद्यमियों को स्टार्टअप के बारे में बड़ी ऊर्जा के साथ बात करते हुए देखा। मैं अब एक नए क्षेत्र डिफेंस की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने का आह्वान करना चाहुंगा भारत वह देश है जो पहले डिफेंस के क्षेत्र में सिर्फ निर्यात पर निर्भर था आज वक्त बदला है। डिफेंस के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं भारत एक बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है जहां छोटे से लेकर पड़े स्टार्टअप के विकल्प खुले हैं।

ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन पूरन डाबर ने कहा आज जिस स्वर्णिम युग में हम जी रहे हैं उसमें उद्यमिता के बड़े अवसर देखने को मिल रहे हैं। अनोर्गनाइज्ड बिजनेस को ऑर्गेनाइज करने की जरूरत है इससे हम छोटे से कारोबार से बड़ा ब्रांड खड़ा कर सकते हैं काई मल्टीनेशनल ब्रांड आज इसके उदाहरण हैं। कार्यक्रम में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) भारत में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए विशिष्ट अतिथि एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक कर्नल पंकज कुमार सिन्हा स्टार्टअप के लिए हमने 10 करोड़ तक की फंडिंग किए जाने का प्रावधान किया है। इसका लाभ नए आप उठा सकते हैं। साथ ही उन्होंने सरकार की स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना एवं अन्य योजनाओं के विषय में जानकरी दी।

आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट और स्टेशन डायरेक्टर नरोरा एटॉमिक पावर स्टेशन और न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन ने प्रतीक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यूक्लियर पावर के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है यह भी व्यापक कैरियर संभावनाओं भारत क्षेत्र है जो इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं वह हमारे स्टेशन आए हम इस पर हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं। एमएसएमई मंत्रालय निदेशक डॉ. आर के भारती ने नवीन स्टार्टअप के प्रोत्साहन से जुड़ी योजना के बारे में जानकारी दी।
स्वागत उद्बोधन आयोजन की एडवाइजरी कमेटी के वाइस चेयरमैन राजेश गर्ग ने दिया एफ एएफएम अध्यक्ष एवं आयोजन समिति के वाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह आयोजन के आयोजन परिकल्पना पर प्रकाश डाला ।

तकनीकी सत्र में भारत सरकार के बैंकिंग और एमएसएमई विभाग हुए शामिल
इस मौके पर तकनीकी सत्र में भारत सरकार के बैंकिंग और एमएसएमई से जुड़े विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें प्रेजेंटेशन देकर स्टार्टअप को लेकर उन्होंने अपनी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्टेट बैंक आफ इंडिया के एजीएमएस एसएमई पुनीत शर्मा, सिडबी के शाखा प्रबंधक आकाश सोनी और एनएसआईसी के शाखा प्रबंधक पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, ईसीजीसी के प्रबंधक रितेश कुमार स्टार्टअप ने प्रेजेंटेशन के माध्यम स्टार्टअप्स से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन इफ्कोमा महासचिव दीपक मनचंदा ने किया। इस दौरान हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अस्थाना, चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष का सीए अजय जैन, आस्मा अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली, नेशनल चैंबर के उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सीआईआरसी के अध्यक्ष अजय जैन, हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. नवीन गुप्ता ईशान कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा, प्रीलूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, श्रॉफ ग्रुप के अनिल मगन, प्रीलूड पब्लिक स्कूल के गिरधर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सीसीएलए महासचिव अजय शर्मा एवं कन्वीनर बृजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण शर्मा ने किया। कार्यक्रम में व्यवस्थाएं मोहित जैन, शकुन बंसल,अविनाश वर्मा आदि ने संभाली।

कॉन्क्लेव में सफल उद्यमियों को इंस्पायरिंग पर्सनैलिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रकाश ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के फाउंडर राम प्रकाश गर्ग को दिया गया साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन के उद्यमियों को सफल स्टार्टअप के लिए सम्मानित किया।

इन्हें मिला सम्मान
• चेतन गुप्ता, निदेशक – गुप्ता एच.सी. ओवरसीज
• सौरभ खन्ना, निदेशक – रोमसंस ग्रुप
• रजत अस्थाना, निदेशक – स्टोनमेन क्राफ्ट्स
• अक्षय कुमार सिंह, एमडी – आध्या इंडस्ट्रीज
• सिद्धार्थ विज, सह-संस्थापक और सीईओ – बिजनिस
• शुभम जैन, निदेशक – इवोकेयर एसेंशियल्स, जयपुर
• आर्यमन सिंह, एमडी – आर्यमन फुटवियर एक्सपोर्ट्स
• संजिका डंग, निदेशक – यूवी ओवरसीज़
• शलभ गुप्ता विभव, संस्थापक – विभव कैपिटल
• डॉ. अरुण शर्मा, निदेशक – मोशन एकेडमी
• कुलदीप ठाकुर, निदेशक, एसकेएम ग्रुप
• नितिन गोयल, एमडी – मुंशी पन्ना मसाला उद्योग
• निमित मगन, निदेशक – श्रॉफ ग्रुप
• वत्सल गर्ग, एमडी – कुंज सुप्रीम
• वत्सल गुवालानी, वीआरडी एक्सपोर्ट्स

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A grand Dandia Night was held in Sector-6, Awas Vikas, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डांडिया नाइट में झूमे लोग. आवास विकास सेक्टर-6 में हुआ...

आगरा

Agra News: Body of 4-year-old girl, who had gone missing from a Devi pandal, found in a well…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में देवी पंडाल से गायब हुई 4 साल की बच्ची का...

आगरा

Agra News: Several episodes were poignantly staged during the Shri Manakameshwar Ramlila in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की श्री मनःकामेश्वर रामलीला में हनुमान-सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन...

आगरा

Devotees in Agra immerse themselves in devotion to Goddess Siddhidatri in Kaveri Mandir, Kamla Nagar, Agra

आगरालीक्स…आगरा में मां सिद्धिदात्री की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, कमला नगर के...

error: Content is protected !!