आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं। सरकार ने फ्लाइटों का किलोमीटर के हिसाब से किराया किया निर्धारित, देखें अब क्या होगा किराया ( Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra )
इंडिगो के क्रू मेंबर की कमी से देश भर में फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं इससे यात्री परेशान हैं। आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से भी फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं, शनिवार को भी फ्लाइट एक घंटे देरी से रवाना हुईं।
आगरा से अहमदाबाद जाने वाली flight (VT-IVF) 14 मिनट देरी से उड़ी और 11 मिनट देर से पहुंचने की संभावना है।
आगरा से बेंगलुरु जाने वाली flight (VT-ILH) 1 घंटा 22 मिनट देरी से रवाना हुई है ओर 53 मिनट देरी से पहुंची।
आगरा से हैदराबाद जाने वाली flight (VT-IQT) 01 घंटा 47 मिनट देरी से रवाना हुई और 01 घंटा 21 मिनट देरी से पहुंची।
आगरा से मुंबई जाने वाली flight (VT-IUZ) 01 घंटा 4 मिनट देरी से रवाना हुई और 28 मिनट देरी से पहुंची। सरकार ने विमानन कंपनियों के लिए तय की किराये की सीमा
500 किलोमीटर के लिए 7500 रुपये
500 से 1000 किलोमीटर के लिए 12000 रुपये
1000 से 1500 किलोमीटर के लिए 15000 रुपये
15000 किलोमीटर से अधिक के लिए 18000 रुपये