आगरालीक्स ….आगरा में पीपीपी मॉडल पर पहला इनडोर स्टेडियम बनेगा, 12 हजार वर्ग मीटर जमीन पर इनडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर लंबा रोड बनाया जाएगा। (Agra News: Indoor Stadium on 12000 square meter in Agra )
आगरा में अभी इनडोर स्टेडियम नहीं है। ऐसे में एडीए की रोहता पर जमीन है इस जमीन पर 12 हजार वर्ग मीटर पर पीपीपी मॉडल पर इनडोर स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इनडोर स्टेडियम में खिलाड़ी सभी तरह के खेल खेल सकेंगे। इसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप से बनाया जा रहा है जिससे एडीए को बाद में स्टेडियम के रखरखाब के लिए खर्च नहीं करना होगा, स्टेडियम अटलपुरम के पास में ग्वालियर रोड पर होगा और स्टेडियम तक पहुंचने के लिए रोड भी बनेगा।
ग्रेटर आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम
इसके साथ ही ग्रेटर आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम भी प्रस्तावित किया गया है। इस स्टेडियम के बनने से खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी।