आगरालीक्स…आगरा पब्लिक स्कूल में हुई अंतर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता. बच्चों को बताया निरोगी काया के लिए खेल का महत्व
आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में आज दो दिवसीय "माँ साधना अन्तर विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता " का शुभारंम्भ हुआ। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथी रीना सिंह (पूर्व कप्तान भारतीय कार्फ बॉल टीम) व पवन सिंह (खो-खो ज़िला सचिव) का स्वागत 'आगरा पब्लिक ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन' के वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा एवं डॉ. ऋचा शर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथी रीना सिंह ने किया तथा उन्होंने अच्छा और निरोगी काया के लिए खेल का महत्व बताया और अच्छे भविष्य की कामना का आशीर्वाद दिया।
स्कूल के प्रिंसिपल डीएस वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। संचालन ऋचा चौधरी और एकता वर्मा के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में आगरा के विभिन्न स्थलों की 15 बालक वर्ग तथा 12 बालिका वर्ग पुरुष टीमों ने भाग लिया। सेमीफ़ाइनल में प्रवेश करने वाली टीम APS ARTONI, ST. FRANCIS, NIS, B. D. CONVENT बालक वर्ग में और बालिका वर्ग में APS ARTONI, ST. FRANCIS, LIFELINE व NIS रही । टूर्नामेंट को सफल बनाने में अमित चौधरी, मनोज चौधरी, संदपी चौधरी, दिनेश सिंह,माधव, केपी शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा। सेमीफ़ाइनल व फ़ाइनल मैच के साथ कल मंगलवार को खेले जाएंगे. समापन व पुरस्कार वितरण समारोह भी होगा।