आगरालीक्स…Agra News: आगरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेकाबू कार से पांच की मौत में विवेचक दरोगा लाइन हाजिर, कार का होगा तकनीकी सर्वे। ( Agra News: Investigating Officer SI Line Haazir in Five death Nagala Budhi Case#Agra )
आगरा के नगला बूढ़ी में शुक्रवार रात को राजदीप एन्क्लेव दयालबाग के रहने वाले नोएडा की कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता की कार के बेकाबू होने से पांच की मौत हो गई थी। डिलीवरी ब्वाय आवास विकास कॉलोनी निवासी भानु प्रताप की बाइक में टक्कर मारने के बाद कार ने छह और लोगों को चपेट में लिया था। डिलीवरी ब्वाय भानु प्रताप के साथ ही हादसे में नगला बूढ़ी निवासी बबली, कमल, क्रष्ण और बंटेश की भी मौत हो गई थी।
वाहन चलाने से मौत की धारा में मुकदमा दर्ज करने से मिल गई थी जमानत, धाराएं बदलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर भेजा जेल
इस मामले में विवेचक एसआई शिवेंद्र सिंह ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत की धारा में केस दर्ज किया था। इससे आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जमानत मिल गई थी, इसके बाद पुलिस आयुक्त ने डीसीपी से लेकर एसीपी तक को फटकार लगाई। इसके बाद गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई, इस धारा से कोर्ट ने आरोपी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंशुल गुप्ता को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस स्थानीय लोगों, परिजनों को बयान दर्ज करने के साथ ही सीसीटीवी खंगालेगी और कार का टेक्निकल सर्वे कराया जाएगा।
एसआई को किया लाइन हाजिर
गैर इरादतना हत्या की जगह गाड़ी चलाने से मौत का मुकदमा दर्ज करने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को जमानत मिलने पर विवेचक एसआई शिवेंद्र सिंह को लापरवाही में लाइन हाजिर कर दिया। विभागीय जांच कराई जा रही है।