आगरालीक्स…आगरा में एडीए से नक्शा पास कराना हुआ महंगा. अब भवन या कॉलोनी का नक्शा स्वीकृत कराने के लिए लगेंगे इतने पैसे.
अगर आप अपने घर,प्लॉट या कॉलोनी का नक्शा एडीए से पास या स्वीकृत कराना चाहते हैं तो अब इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने होंगे. एडीए ने मानचित्र स्वीकृत कराना महंगा कर दिया है. इसके अलावा अब विकास परमिट फीस और भवन परमिट फीस भी ली जाएगी. इससे पहले विकास परमिट फीस और भवन परमिट फीस हाईकोर्ट की रोक के चलते एडीए नहीं ले पा रहा था लेकिन अब प्रदेश सरकार ने निरीक्षण शुल्क का नियम बना दिया है. इसकी अधिसूचना जारी होने के बाद एडीए भी अब मानचित्र स्वीकृत करने के लिए दोनों फीस लेगा.
विकास परमिट को निरीक्षण फीस की दर 10 रुपये प्रति वर्गमीटर और भवन परमिट को निरीक्षण परमिट की दर 20 रुपये प्रति मीटर रहेगी. विकास परमिट फीस, भवन परमिट फीस और निरीक्षण परमिट फीस की दर शासनादेश लागू होने के बाद लागू कर दिया गया है.
विकास परमिट फीस
एक हेक्टेयर भूमि 10000
2.5 हेक्टेयर भूमि 20000
पांच हेक्टेयर भूमि 30000
पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि 30000
इसके अतिरिक्त प्रत्येक पांच हेक्टेयर या उसके भाग पर 15000 रुपये
भवन परमिट फीस
वाणिज्यिक, शापिंग माल, मल्टीप्लेक्स आदि, 30
समूह आवास 15
भूखंड आवासीय या अन्य उपयोग, 5