Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Jamal Kudu song will make a thrill on New Year, Abrar’s entry will be at all party places including roof top’s, hotel’s and restaurant’s !
आगराटॉप न्यूज़मनोरंजन

Agra News: Jamal Kudu song will make a thrill on New Year, Abrar’s entry will be at all party places including roof top’s, hotel’s and restaurant’s !

226

आगरालीक्स…इंटरनेट पर तबाही मचाने वाला ‘जमाल कुडू’ आगरा में भी हर कहीं सुनाई दे रहा है। इस गाने की सबसे ज्यादा गूंज नए साल पर सुनाई देने वाली है। रूफ टॉप, होटल, रेस्टोरेंट समेत गली—मोहल्लों में अबरार की एंट्री होने वाली है, मगर क्या आपको पता है ‘जमाल कुडू’ का मतलब ?

आगरा में एनिमल फिल्म का क्रेज लोगों के सिर से अभी उतरा नहीं है। फिल्म का गाना ‘जमाल कुडू’ भी धूम मचा रहा है। हाल ही में क्रिसमस पर जगह—जगह हुई पार्टीज में यह सांग जमकर बजा। इससे पहले इसी गाने पर रील बनाकर युवाओं ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई। अब होटल, रेस्टोरेंट, रूफ टॉप समेत गली—मोहल्लों में हो रही तैयारियों को देखकर लगता है कि नए साल पर हर कहीं अबरार की एंट्री होने वाली है। मतलब जमाल कुडू गाने की गूंज हर कहीं सुनाई देने वाली है।


बता दें कि एनिमल फिल्म में अबरार यानि बॉबी देओल की एंट्री वाले इस सांग जमाल कुडू को हर्षवर्धन रामेश्वर ने री—इमेजिन कर कंपोज किया है जबकि यह 1950 में बना एक इरानियन गाने जमाल—जमालू से प्रेरित है। कितना अजीब है कि इस गाने के लिरिक्स समझने में लोगों को जितना अधिक संघर्ष करना पड़ रहा है यह गाना उतनी ही अधिक धूम मचा रहा है। ऐसे में हमने गूगल के जरिए लिरिक्स समझने की कोशिश की तो जमाल कुडू गाने का यह मतलब निकलकर सामने आया। ‘ओह काली—काली आंखों वाली सुंदरी, अपनी क्रूरता से मेरा दिल मत तोड़ो। ओह तुमने मुझे एक नए सफर पर जाने के लिए छोड़ दिया है और मैं मजनू की तरह दीवाना हो चुका हूं। मेरे दिल से मत खेलो डार्लिंग।’


बॉबी देओल की एंट्री के साथ मेकर्स ने जब इसे बजाया तो इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। अब इस गाने के साथ नए साल पर होने वाली पार्टी में धूम मचाने की तैयारी है। इतना ही नहीं इस बार अबरार की तरह ही सिर पर गिलास रखकर नाचना भी ट्रेंड में है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!