आगरालीक्स…Agra News : आगरा में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में ज्वैलर्स एसोसिएशन ने प्रतिष्ठान रखे बंद, आतंकवाद का जड़ से सफाया करने की मांग। ( Agra News : Jewellers Association Agra close shops against terrorist attack in Pahalgam#Agra)
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आगरा में प्रदर्शन चल रहे हैं, व्यापारी अपने मार्केट बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को ज्वैलर्स एसोसिएशन, आगरा ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकर अरोरा ने कहा कि आतंवादियों का पूरी तरह से सफाया होना चाहिए। अमन और चैन वाले देश में पहलगाम में जिस तरह से आतंकवादियों ने जान ली इसकी सजा उन्हें दी जानी चाहिए। सचिव अरविंद सेहगल, कोषाध्यक्ष शुभम बंसल ने आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।