Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News : Jewellery, cash bag stolen from Hotel clarks shiraz & Marriage home in Agra #agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Jewellery, cash bag stolen from Hotel clarks shiraz & Marriage home in Agra #agranews

154

आगरालीक्स…. सावधान, आगरा के फाइव स्टार होटल क्लार्क शिराज में शादी के दौरान ज्वैलरी और शगुन में आए लिफाफे से भरा बैग चोरी, कारोबारी की बेटी की शादी से भी 10 लाख की ज्वैलरी और कैश से भरा बैग हुआ चोरी। सीसीटीवी में दिखाए दिए चोर।
आगरा के 5 स्टार होटल क्लार्क शिराज में गाजियाबाद के शास्त्री नगर निवासी डॉ. प्रभा रानी के बेटे न्यायिक अधिकारी हार्दिक की शादी थी। डॉ. प्रभा रानी की मित्र डॉ. वीना शर्मा ने मीडिया को बताया कि रात 11.30 बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ। इसे बाद फोटो खिंचाने लग गए।


कुछ ही देर में चोरी हो गया बैग
स्टेज पर वर वधू के साथ लोग फोटो खिंचा रहे थे, डॉ. प्रभा स्टेज के सामने बैठी थी। वे बैग को वहींं छोड़कर स्टेज पर फोटो कराने के लिए चली गईं, वापस लौटी तो बैग गायब था। होटल में तलाश की गई लेकिन बैग नहीं मिला।
सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई
आरोप है कि होटल के प्रबंधन से सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग दिखाने के लिए कहा लेकिन नहीं दिखाई। पुलिस के पहुंचने के बाद सीसीटीवी चेक किए गए।
सीसीटीवी में बैग लेकर जाता दिखाई दे रहा युवक
सीसीटीवी में एक युवक बैग लेकर जाते दिखाई दे रहा है। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।
ये है होटल प्रबंधन का कहना
इस मामले में होटल क्लार्क शिराज के डीजीएम अमूल्य कक्कड का मीडिया से कहना है ​कि घटना होने पर पूरा सहयोग किया गया। सीसीटीवी के फुटेज सुबह पांच बजे तक दिखाए गए।
एसएनजे गोल्ड से चोरी हुआ दवा कारोबारी की पत्नी का बैग
इसी तरह का एक और मामला एसएनजे गोल्ड फतेहाबाद में सामने आया है। यहां खंदौली वाले के नाम से दवा की दुकान चलाने वाले अशोक अग्रवाल निवासी क्रष्णा कॉलोनी बल्केश्वर की बेटी की शादी थी। बारात मंगलम एस्टेट से आई थी। जयमाला के समय दवा कारोबारी अशोक अग्रवाल की पत्नी सीमा रानी का ज्वैलरी और शगुन के लिफाफे से भरा बैग चोरी हो गया। आरोप है कि मैरिज होम का पीछे का गेट खुला हुआ था और कुछ देर के लिए बिजली भी गुल हुई थी। इंस्पेक्टर ताजगंज प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

आगरा

Agra Live News: Fire breaks out at a thermocol factory in Dhandhupura, Tajganj, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताजमहल के पास थर्माकोल फैक्ट्री में लगी आग. काले धुएं...

बिगलीक्स

Agra Live News: 4 quintals of unclaimed khoa found at Agra Cantt; FSDA destroys it…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कैंट पर लावारिस मिला 4 कुंतल खोआ एफएसडीए ने कराया नष्ट....

error: Content is protected !!