आगरालीक्स…देव दीपावली पर जगमगा उठा कैलाश मंदिर का घाट. 11 हजार दीपों की रोशनी में हुई यमुना मैया की आरती…
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को देव दीपावली मनाई गई। कैलाश मंदिर का घाट 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ऐसे लगा पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर देवताओं का आगमन हुआ है। वैदिक मंत्रोच्चारण से देव दीपावली पर दीपदान के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इससे आसपास का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। चारों तरफ ओम नम: शिवाय जयकारा गूंजने लगा।भव्य यमुना आरती में शामिल होने के लिए डिवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर और राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सहित सैंकड़ो गणमान्य लोग पहुंचे। घाट पर देव दीपावली की भव्यता देखते ही बन रही थी।

देव दीपावली पर शंखनाद के बाद महंत चंद्रकांत गिरी और महंत गौरवगिरी द्वारा महाआरती शुरू की गई। आरती के बाद हजारों दीये जलाए गए। शाम 5.30 बजे घाटों पर मंत्रोच्चार शुरू हुआ। घाट की फूलों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से आकर्षक सजावट की गई थी। इस दौरान बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा और महासचिव भावना जादौन और भारत विकास परिषद की एकलव्य शाखा की अध्यक्ष अमृता पोरवाल,सचिव संजीव शर्मा,कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल और
महिला संयोजिका मीनू गुप्ता एवम विश्वास भारद्वाज ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
कार्तिक पूर्णिमा को सनातन धर्मी महत्वपूर्ण पर्व मानते हैं। धार्मिक मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता दीपदान करते हैं। इसलिए इस दिन देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।
इस देव दीपावली महोत्सव में प्रस्पा नेता नितिन कोहली ,रेखा साहनी,शंभूनाथ चौबे, अरविंद पाल राजीव पोद्दार,सुनील यादव,लकी शिवहरे,अंजुमन चौधरी,पवन प्रजापति,कृष्णा सागर, सीमा भदौरिया, अवधेश उपाध्याय ,अवधेश भदौरिया,रवि यादव, सोमेंद्र जादौन शबाना खंडेलवाल सहित सैंकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।