Saturday , 2 May 2026
Home आगरा Agra News: Kalanjali Mahotsav celebrated at District Education and Training Institute, Agra
आगरा

Agra News: Kalanjali Mahotsav celebrated at District Education and Training Institute, Agra

299

आगरालीक्स…“हर विषय से जोड़ती कल्पना की डोर, कला है जीवन, इसका कोई नहीं छोर”. आगरा के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मनाया कलांजलि महोत्सव

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कलांजलि – कला महोत्सव एवं प्रदर्शनी” का समापन हो गया। महोत्सव /प्रदर्शनी के अवसर डायट आगरा द्वारा परिषदीय विद्यालय के सहायक अध्यापक, एआरपी. एवं डायट प्रवक्ताओं द्वारा निर्मित कलाकृतियों एवं संगीत संबंधी प्रस्तुतियों की। उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट श्रीमती पुष्पा कुमारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रदर्शनी में बेसिक विभाग के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं द्वारा कुल 20 नृत्य, गायन एवं वादन की प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई तथा 78 कला एवं क्राफ्ट की कलाकृतियां का प्रदर्शन किया गया।

उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्या पुष्पा कुमारी ने कहा कि कला एवं संगीत से बच्चों की चिंतन शक्ति, रचनात्मकता एवं सहयोग एकी भावना का विकास होता है। कलांजलि महोत्सव के नोडल प्रभारी डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि “जहां शब्द खत्म वहां कला बोलती है, हर रचना दिल के जज्बात खोलती है।” कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेंद्र प्रसाद गौतम, जिला निपुण प्रभारी(कार्यक्रम संयोजक) ने किया आगरा डायट ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ के तहत विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर बताया कि कला एवं संगीत हमें तनाव मुक्त रखने के साथ हमें हमारी संस्कृति से भी जोड़े रखती है तथा विभिन्न विषयों को पढ़ाने में रोचकता लाती है।
” शिक्षा में कला का है अनमोल योगदान, ज्ञान के संग संवारती मन का स्थान।”

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र सिंह ,यशपाल सिंह, अबू मोहम्मद आसिफ, संजीव कुमार सत्यार्थी, डायट प्रवक्ता श्री अनिल कुमार, डॉ मनोज कुमार वार्ष्णेय, यशवीर सिंह, डॉ प्रज्ञा शर्मा, रंजना पांडे ,रचना यादव एवं गौरव भार्गव, अमित दीक्षित, प्रबल सिंह, आकांक्षा लवानिया, तिलक जंग आदि एवं डायट के समस्त डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Husband Booked for Circulating Wife’s Videos on Social Media, Falsely Labeling Her a Call Girl…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कॉलगर्ल बताकर पत्नी के फोटो और वीडियो कर दिए वायरल....

आगरा

Agra Live News: Havan Pujan held at the Kuan Kheda Sports Academy, Agra on Buddha Purnima…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स एकेडमी में बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ विशाल...

आगरा

Agra Live News: The BJP’s campaign chariot will take the government’s schemes to every single person in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा ने शुरू की 2027 चुनाव की तैयारियां. शहर में​...

आगरा

Agra Live News: The grand procession of Lord Parashurama was carried out with great splendor in Shamsabad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…शमसाबाद में भव्यता से निकली भगवान परशुराम शोभायात्रा, ढोल-नगाड़ों व जयकारों से...

error: Content is protected !!