आगरालीक्स….आगरा के चार युवकों ने कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर कानपुर में 11 लाख रुपये ठगे. इनमें सराफा व्यवसायी का बेटा भी शामिल. इसके खाते से हो चुका है करोड़ों का ट्रांजेक्शन…
आगरा के चार युवकों ने फर्जी बेवसाइट बनाकर कमोडिटी एक्सचेंज के नाम पर कानपुर में रहने वाले व्यक्ति से 11 लाख रुपये की ठगी कर साइबर क्राइम को अंजाम दिया है. 11 लाख रुपये इंवेस्ट कराने के बाद इन चारों शातिर साइबर अपराधियों ने बेसाइट को क्रैश कर दी. मामला संज्ञान में आने के बाद क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनको अरेस्ट किया है. ये लोग सात माह से लोगों से ठगी कर रहे थे. पकड़े गए आरोपियों में एक युवक के पिता सराफा व्यवसाई हैं. इसके खाते से साढ़े पांच करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है. इस धंधे में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश पुलिस कर रही है.
ये है पूरा मामला
कानपुर नगर के थाना कोतवाली पुलिस में बीती 12 जून को कानपुर नगर के ही रहने वाले फैजउर रहमान ने पुलिस को अपने साथ हुई ठगी के बारे में जानकारी दी. फैजउर रहमानके अनुसार उन्होंने 30 अप्रैल से शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था. इसके लिए उन्होंने www.idex-online.com में पैसा इवेंस्ट करना शुरू कर दिया. शुरुआत में वेबसाइट के जरिए अच्छा पैसा रिटर्न किया गया जिससे उनके मन में विश्वास जाग गया और उन्होंने एक साथ 11 लाख रुपये लगा दिए. फैजउर रहमान के अनुसार कुछ दिन बात 30 मई को उन्हें वेबसाइट क्रैश होने की जानकारी मिली. थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी.

क्राइम ब्रांच की टीम ने एक के बार एक कड़ी जोड़ने के लिए काम करना यशुरू कर दिया. डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के निर्देशन में क्राइम टीम ने ठगी गिरोह के चार सदस्यों को आगरा से पकड़ लिया.
पकड़े गए अभियुक्तों के नाम
विक्रम सिंह पुत्र महावीर सिंह
विकास सिंह पुत्र दीवान सिंह
नितिन सोनी पुत्र पवन सोनी
राहुल नागर पुत्र राजकुमार नागर
आगरा के बड़े सराफा व्यवसाई का बेटा है नितिन
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया अभियुक्त नितिन के पिता आगरा के बड़े सराफा व्यवसाई हैं. बाकी अभियुक्त छोटी—मोटी प्राइवेट नौकरी करते हैं. राहुल नागर जहां फर्जी पतों पर सिम का प्रबंध करता है तो वहीं नितिन सोनी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते थे. पूछताछ में पता चला कि नितिन सोनी के खाते से अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हो चुका है. ये लोग अब तक करीब 50 लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं. सभी अभियुक्तों की उम्र 25 से 30 के बीच है. पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य अभियुक्तों की तलाश कर रही है. गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक शारदा चौधरी थाना कोतवाली, क्राइम ब्रांच टीम से उप निरीक्षक पुनीत तोमर, कॉ0 जितेंद्र गर्ग, कॉ0 धर्मेंद्र, कॉ0 शुभम, कॉ0 प्रवीन शामिल रहे.