आगरालीक्स …Agra News : आगरा में खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रदर्शनी में खादी के वस्त्र से लेकर शहद मिलेगा। ( Agra News : Khadi Gramudhyog Board Pradarshani from 1st to 15th December in Agra #Agra )
सेंट जॉन्स चौराहा स्थित वैश्य बोर्डिंग हाउस में ‘एक जनपद-एक उत्पाद‘ के तहत 15 दिवसीय मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में खादी वस्त्रो के साथ-साथ ग्रामोद्योग की वित्तपोषित इकाईयों से शुद्ध मधुबन शहद, विभिन्न प्रकार का मुरब्बा, लकड़ी के हस्तशिल्प, टेराकोटा की मूर्तियां, जेल के कैदियों द्वारा निर्मित लैदर के जूते व लेडीज सैंडिल, बिजनौर का गुड़, जम्मू कश्मीर के मेवा, घी, नमकीन, मोमबत्तियाँ, धूपबत्ती, आर्टिफिशियल आभूषण आदि के 75 स्टॉल लगाये गये हैं, दुकानदारों द्वारा आधुनिकता को देखते हुए कई आकर्षक डिजाइन के खादी के वस्त्र बिक्री के लिए लाए गए हैं। 01 से 15 दिसम्बर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में खादी के बने हैंडमेड कोट, हाफ जैकेट, साड़ी, बेडशीट समेत अनेक क्राफ्ट के उत्पादों के स्टॉल को कश्मीर, उत्तराखंड और यूपी के व्यापारियों ने लगाया है।प्रदर्शनी रोजाना सुबह 10 बजे से रात 09 बजे तक खुली रहेगी।
हर रोज होंगे कार्यक्रम
केंद्रीय राज्य मंंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने शुभारंभ किया। मंच पर 2 दिसंबर को फूलो की होली, 3 दिसंबर को ब्रज भाषा काव्य धारा, 4 दिसंबर को एक शाम देश के नाम, 5 दिसंबर को म्यूजिकल नाईट, 6 दिसंबर को लोक नृत्य उत्सव, 7 दिसंबर को जादूगर शो, 8 दिसंबर को संकल्प, 9 दिसंबर को कवि सम्मलेन, 10 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या, 11 दिसंबर को नारी शक्ति सम्मान, 12 दिसंबर को खादी फैशन शो, 13 दिसंबर को खाटू श्याम भजन संध्या, 14 दिसंबर को शास्त्रीय नृत्य और 15 दिसंबर को शिल्पी सम्मान समारोह होगा।