आगरालीक्स…आगरा में खाटू श्याम मंदिर में श्याम बाबा के अलौकिक दर्शन कीजिए. अंगूर और रसभरी से सजा खाटू नरेश का दरबार….फलों की होली भी हुई…
हरे-काले अंगूरों और रसभरी से सजे खाटू नरेश के दरबार में श्याम बाबा की एक छलक निहराने को हर भक्त व्याकुल था। आज जीवनी मंडी स्थित खाटू नरेश मंदिर में फलों की होली का आयोजन किया गया। जहां फूल बंगले से लेकर प्रसाद तक सब कुछ फलों का था। शाम सात बजे आरती के उपरान्त मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

जगमग रोशनी से सजे खाटू श्याम जी के मंदिर में दस दिवसीय फाल्गुन महोत्सव व स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन विभिन्न होली का आयोजन किया जा रहा है। आज फलों की होली के आयोजन में श्याम बाबा हरे-काले अंगूरों व रसभरी से सजे आकर्षक दरबार में विराजमान थे। प्रातः से ही श्याम बाबा के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ने लगा। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मित्तल ने बताया कि सोमवार को मंदिर में टॉफी व चॉकलेट की होली का आयोजन किया जाएगा। फूल बंगला भी टॉफी व टॉकलेट का ही सजेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनीता मित्तल, अरुणा मित्तल, प्रीति बंसल, नेहा गोयल, रिंकी गुप्ता, पूजा गोयल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल, ऋषिक मांगलिक, विपिन बंसल, विकास गोयल, विशाल गोयल, महक गोयल, आकाश गुप्ता, विष्णु शर्मा, अनूप गोयल आदि मौजूद थे।