Friday , 21 February 2025
Home आगरा Agra News : Kheria ROB Close for 35 days, Route diversion #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Kheria ROB Close for 35 days, Route diversion #agra

आगरालीक्स….. आगरा के खेरिया रेल ओवर ब्रिज को 35 दिन के लिए बंद कर दिया गया है, ईदगाह से अर्जुन नगर, खेरिया मोड की तरफ नहीं जा सकेंगे, जानें रूट डायवर्जन। जाम में भी फंस सकते हैं।

आगरा में 18 मई यानी कल से ईदगाह खेरिया मोड आरओबी 35 दिन के लिए बंद हो रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। ये है रूट डायवर्जन। आरओबी की बेयिरिंग बदली जानी हैं, इसमें करीब 35 दिन का समय लगेगा। आरओबी की मरम्मत का कार्य 2.70 करोड़ रुपये से होना है।


-मलपुरा और खेरिया मोड़ की तरफ से ईदगाह चौराहे की ओर आने वाले सभी छोटे वाहन (दोपहिया चार पहिया,तीन पहिया) खेरिया मोड़ तिराहे से अर्जुन नगर तिराहा से बारहखंभा फाटक, छऊआ नगला फाटक होते हुए ईदगाह चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे।
-ईदगाह चौराहे से खेरिया मोड़ तिराहा होते हुए मलपुरा की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन ईदगाह, छऊआ नगला फाटक, बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर खेरिया मोड़ होते हुए अपने गंतव्रू को जाएंगे।
-संकरा मार्ग होने के कारण ईदगाह चौराहा से शाहगंज रूई की मंडी डबल फाटक बारह खंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा से खेरिया मोड़ तिराहा होकर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-नो एंट्री खुलने के बाद मलपुरा, खेरिया मोड़, की तरफ से ईदगाह चौराहे से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर समस्त भारी वाहन (ट्रक, बस, टैंकर, ट्रेलर, डीसीएम आदि) मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहा, मधु नगर चौराहे से क्लब चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
-नो एंटी खुलने के बाद ईदगाह चाैराहे से खेरिया मोड़, मलपुरा की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन क्लब चौराहे से मधु नगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा से मलपुरा नहर चौराहा होकर अपने गंतव्य काे जाएंगे।
-खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें मलपुरा नहर चौराहा से रोहता नहर चौराहे से मधु नगर,क्लब चौराहे होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
-इसी प्रकार खेरिया रेलवे ओवर ब्रिज मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक रोडवेज और टूरिस्ट बसें ईदगाह चौराहा से क्लब चौराहा, मधु नगर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा होकर जाएंगी।
-रूई की मंडी चौराहा से शाहगंज डबल फाटक की ओर जाने वाले सभी प्रकार वाहनों को रूई की मंडी चौराहा से तहसील चौराहे की ओर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगी।
-स्कूली वाहनों को हल्के वाहनों के रूट (ईदगाह चौराहा से छऊआ नगला फाटक से बारहखंभा फाटक से अर्जुन नगर तिराहा) से खेरिया मोड़ होकर आवागमन कराया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2025 : Jassi Gill & Astha Gill perform today #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज ताजमहोत्सव में जस्सी गिल और...

बिगलीक्स

Agra News : Two youth on bike beat up Girl student on road#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में मनचलों ने बीच सड़क पर छात्राओं...

बिगलीक्स

Agra News : 1.20 Lakh Students appear in UP Board 10th & 12th Exam in Agra #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल...

आगरा

Obituaries of Agra on 21st February 2025 #Agra

आगरालीक्स … आगरा में आज 21 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा...

error: Content is protected !!