आगरालीक्स …आगरा में गुर्दे की पथरी, एक आम समस्या है, इसका इलाज और कारण, अब नई तकनीकी से सर्जरी की जा रही है।
आगरा में गुर्दे में पथरी की समस्या बढ़ती जा रही है। कम पानी पीने के साथ ही कई और कारण से पथरी की समस्या बढ़ रही है। गुर्दे में पथरी किस जगह पर है और उसका आकार क्या है, इसके आधार पर सर्जरी की जाती है। सर्जरी भी नई तकनीकी से की जा रही है, सर्जरी के बाद मरीज पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं।
पथरी से बचने के लिए ये काम करें
पानी का सेवन अधिक करें, परिवार में किसी सदस्य को गुर्दे में पथरी हो चुकी है तो आप भी डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। गुर्दे की पथरी की सर्जरी कराई है तो दोबारा पथरी न हो, इसके लिए कुछ दवाएं दी जाती हैं। डॉक्टर से परामर्श लेकर दवाएं लेते हैं।