आगरालीक्स ….आगरा के नए डीएम नवनीत सिंह चहल ने विदेश की नौकरी छोड़कर अपने देश लौटे और आईएएस बन गए। जानें 2011 बैच के आईएएस नवनीत सिंह चहल के बारे में.
यूपी में शुक्रवार रात को 14 आईएएस के तबादले किए गए, इसमें 10 जिलों के डीएम का तबादला किया गया है। आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह को प्रभारी सचिव राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश शासन व प्रभारी राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश के पद पर नियुक्त किया गया है। मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को डीएम आगरा बनाया गया है।

बीटेक, एमबीए हैं आईएएस नवनीत सिंह चहल
मूल रूप से पानीपत के रहने वाले नवनीत सिंह चहन ने बीटेक और एमबीए किया है। इसके बाद फाइनेंशियल एनालिस्ट के रूप में तीन साल न्यूयार्क और मुंबई में काम किया। 2011 में सिविल सर्विसेज में चयन हुआ। 2011 बैच के आईएएस नवनीत सिंह चहल ने बहराइच में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर ज्वाइन किया। इसके बाद मेरठ, झांसी में सीडीओ के पद पर रहे। 2017 मे ंअमरोहा के डीएम बनाए गए, 2018 मे चंदौली जिले के डीएम बने और इसके बाद डीएम मथुरा के पद पर कार्यरत रहे।
आईएएस प्रभु एन सिंह आठ जनवरी 2020 को बने थे आगरा के डीएम
आईएएसप्रभु एन सिंह ने आठ जनवरी 2020 को डीएम आगरा का पद संभाला था। इसके कुछ दिन बाद ही कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर आ गई। उन्होंने विधानसभा के चुनाव भी कराए। प्रभु एन सिंह दो साल आठ महीने आगरा के डीएम के पद पर रहे। अब उन्हें प्रमुख सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है।