आगरालीक्स…दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 1 सितंबर से हो रही शुरू. जानिए टाइमिंग
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 04919/04916 कोसीकला- नई दिल्ली – कोसीकला अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का फिर से संचालन किया जा रहा है. यह ट्रेन अपने प्रारम्भिक स्टेशन से एक सितंबर 2022 को शुरू हो रही है.
समय एवं ठहराव-
04919 ट्रेन शाम 7 बजकर 45 मिनट पर कोसीकला से रवाना होगी जो कि होडल, बंचारी, शोलाका, रूंधी, पलवल, असोटी, बल्लभगढ़, फरीदाबाद न्यू टाउन, फरीदाबाद, तुगलकाबाद, ओखला, निजामुद्दीन रात नौ बजकर 33 मिनट पर पहुंचेगी. यहां से यह ट्रेन तिलक ब्रिज, शिवाजी ब्रिज होते हुए रात दस बजकर 10 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचगी.

वहीं 04916 नई दिल्ली से सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी जो कि उपरोक्त सभी स्टेशनों से होते हुए सुबह छह बजकर 35 मिनट पर कोसीकलां पहुंच जाएगी.