आगरालीक्स…Agra News: आगरा के राजा की मंडी लाभचंद मार्केट फिर सुर्खियों में, दुकान का किराया 93 रुपये से बढ़ाकर 88 हजार रुपये हर महीने किए किए जाने का आदेश किराया प्राधिकरण द्वारा सुनाया गया है। 12 जनवरी 2023 से किराए की नई दरें लागू होंगी, इसके साथ ही 30 दिइन में नया लिखित अनुबंध उप निबंधक कार्यालय में कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मार्केट का मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। ( Agra News: Labhchand Market shop rent increase from Rs 93 to Rs 88000)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के सिविल लाइंस प्रोफेसर कॉलोनी निवासी श्रीचंद जैन ने लाभचंद्र मार्केट के भवनस्वामी के तौर पर किराया प्राधिकरण में वाद दायर किया था, इसमें कहा गया था कि लंबे समय से किरायेदार नवजीवन बुक डिपो के संचालक विशन कुमार व सुरेंद्र कुमार से मौजूदा समय में चल रही दर पर किराया देने के लिए कह रहे थे, वादी का कहना था कि 117.4 वर्ग फीट की दुकान का वर्तमान बाजार दर पर किराया तय होना चाहिए। यह भी कहा कि इसी क्षेत्र में अन्य दुकानों का किराया काफी अधिक है। विपक्ष ने मालिकाना हक और दुकान की जर्जर स्थिति का हवाला देते हुए विरोध किया था, कहा कि लीज खत्म होने के बाद जैन भवनस्वामी नहीं रहे हैं। सरकार से जमीन का पटटा लेने वाले जैन सरकार को कम कराया दे रहे हैं।
किराया प्राधिकरण ने सुनाया फैसला
इस मामले में किराया प्राधिकरण के न्यायाधीश के रूप में एडीएम नागरिक आपूर्ति अजय नारायण सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाया है। उन्होंने नया किराया 750 रुपये प्रति वर्ग मीटर से तय किया है, इससे किराया 93.75 रुपये से बढ़कर 88 हजार रुपये बन रहा है।