आगरालीक्स…आगरा में एक घर से 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और कैश चोरी. ताला लगाकर Delhi गया था परिवार. चोर बनियान—अंडरवियर तक उठा ले गए..
आगरा में एक सूने घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. शाहगंज के सुमन विहार कॉलोनी में चोर एक घर के अंदर से करीब 10 लाख रुपये की ज्वैलरी और कैश चोरी कर ले गए हैं. परिवार करीब डेढ़ महीने से दिल्ली गया हुआ था. ऐसे में चोरों ने बड़े आराम से इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर के अंदर से रसोई का सामान और यहां तक कि बनियान अंडरवियर भी उठा ले गए. पुलिस जांच कर रही है.

घटना थाना शाहगंज के सुमन विहार कॉलोनी की है. यहां रहने वाले संदीप राय दिल्ली में नौकरी करते हैं. 25 दिसंबर को वह परिवार के साथ दिल्ली में गए थे और यहां घर पर ताला लगा गए थे. सोमवार को जब वह यहां लौटे तो उन्हें अलमारी के ताले टूटे मिले. उन्होंने बताया कि चोर घर से करीब 10 लाख रुपये के आभूषण और कैश ले गए हैं. इसके अलावा रसोई से प्लेट, चम्मच, बनियान, अंडरवियर तथा जैकेट भी ले गए हैं. उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.