आगरालीक्स …Agra News: आगरा सहित प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर की गई 24 जुलाई। ( Agra News: Last date for Admission in ITI extended up to 24th July 2025#Agra)
नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मान सिंह भारती ने अवगत कराया है कि जनपद के राजकीय, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन किये थे। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० अलीगंज लखनऊ द्वारा 18 जुलाई को द्वितीय चयन सूची प्राप्त हो गई है।
उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जिन अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश हेतु हुआ है, वह सभी अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बल्केश्वर, आगरा, महिला, एत्मादपुर, फतेहाबाद, खेरागढ़, बाह, आगरा में उपस्थित होकर अपना प्रवेश 11 जुलाई तक निर्धारित थी। जनहित में पुनरीक्षित कर अब प्रवेश की अन्तिम तिथि 24 जुलाई निर्धारित की गई है।