आगरालीक्स….Agra News: 5 करोड़ की चौथ न देने पर कारोबारी पर फायरिंग करने वाला लॉरेंस विश्नोई गैंग का शूटर आगरा से अरेस्ट। ( Agra News: Lawrence Bishnoi gang shooter Golu Pandit arrested from Agra#Agra)
राजस्थान के श्री गंगानगर के प्रमुख कारोबारी से लॉरेंस विश्नोई गैंग ने पांच करोड़ की चौथ मांगी थी, चौथ न देने पर कारोबारी पर फायरिंग की गई। राजस्थान पुलिस फायरिंग करने वालों की तलाश में जुटी थी, शनिवार रात को राजस्थान पुलिस आगरा के बाह पहुंची और बाह के महानगर नगर पक्की तलैया के रहने वाले प्रदीप शर्मा उर्फ छोटू उर्फ गोलू पंडित को अरेस्ट कर अपने साथ ले गई।
नोएडा में लॉरेंस विश्नोई गैंग के संपर्क में आया
पूछताछ में सामने आया है कि गोलू पंडित नोएडा में काम करता है, नोएडा में उसका संपर्क लॉरेंस विश्नोई गैंग से हो गया। लॉरेंस के साथी अनमोल विश्नोई ने गोलू पंडित को फर्जी आधार कार्ड, पिस्टल, कारतूस उपलब्ध कराए और कारोबारी श्री गंगानगर के कारोबारी पर फायरिंग के लिए एक लाख रुपये दिए।
होटल में ठहरा और फायरिंग की
जांच में सामने आया है कि गोलू पंडित श्री गंगानगर के एक होटल में ठहरा, यहां एक और शूटर आया। इन दोनों ने कारोबारी पर फायरिंग की। इसके बाद गोलू पंडित वहां से चला जाएगा, मोबाइल की लॉकेशन से पुलिस ने गोलू पंडित को अरेस्ट कर लिया।