Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Legal action will be taken against 104 employees absent in voting training…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Legal action will be taken against 104 employees absent in voting training…#agranews

150

आगरालीक्स…आगरा में मतदान प्रशिक्षण में 104 कार्मिक नहीं आए. इनके खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई. 1230 ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, निर्विघ्न, सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु आगरा कालेज (विधि संकाय) एवं सेन्ट जॉन्स कन्या इन्टर कालेज, आगरा में मतदान कार्मिकों का तृतीय दिन का प्रशिक्षण दो पालियों में प्रातः 09.00 से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी आगरा कॉलेज(विधि संकाय), जिला एवं अर्थ संख्या अधिकारी ने बताया कि कुल 1964 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें कुल 56 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण केन्द्र प्रभारी सेन्ट जॉन्स कन्या इन्टर कालेज, जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कुल 1536 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण हेतु बुलाया गया था, जिसमें कुल 48 कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों प्रशिक्षण केन्द्रों पर कुल 104 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।

केन्द्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि दोनों कालेजों में मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण दिनांक 01.05.2024 तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें जिसमें पार्टी के चारों मतदान कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रशिक्षण का समय दो पालियों में प्रातः 09.00 से 11.30 बजे तक एवं अपरान्ह 12.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक होगा।

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव में लगे कर्मियों को पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा दी गई है। जनपद में पोस्टल बैलेट से मतदान हेतु आगरा कॉलेज (विधि संकाय) तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में वोटिंग फैसिलिटेशन सेंटर बनाए गए है, पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कार्मिक 01 मई तक मतदान कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान ही मतदान की पोस्टल बैलेट से प्रक्रिया की जा रही है। आगरा कॉलेज (विधि संकाय) में प्रशिक्षण के दौरान लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा(अ0जा0) के लिए 303 तथा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी हेतु 251 तथा सेंट जॉन्स कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा(अ0जा0) के लिए 380 एवं लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी हेतु 296, इस प्रकार कुल-1230 मतदान कार्मिकों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!