आगरालीक्स…आगरा में ढाबे के पीछे कमरे में युवती के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा गया लेखपाल. ये हुई कार्रवाई
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में पुलिस ने एक ढाबे से मथुरा के एक लेखपाल को युवती के साथ पकड़ा है. लेखपाल ने पहले युवती को अपना रिश्तेदार बताया लेकिन पूछताछ में मामला संदिग्ध लगा. हालांकि युवती के परिवार ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है लेकिन पुलिस से उलझने के कारण लेखपाल के खिलाफ शांति भंग में चालान किया गया है. दोनेां मथुरा के रहने वाले हैं.
मामला थाना सिकंदरा के रुनकता के पास का है. पुलिस के अनुसार हाइवे पर रुनकता के पास एक ढाबा है जिसके पीछे कमरे बने हुए हैं. इन कमरों में बिना आईडी के अवैध तरीके से लोगों को घंटों के हिसाब से रुकने दिया जाता है. पुलिस ने सूचना के आधार पर जब यहां छापा मारा तो एक कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती व युवक को पकड़ लिया. पुलिस ने पता किया तो युवत मथुरा में रहने वाला लेखपाल निकला.
पुलिस के पकड़ने से लेखपाल गुस्सा गया और वह पुलिस से उलझ गया. वह युवती को अपनी एक रिश्तेदार बताने लगा और कहा कि उसकी तबीयत खराब होने के कारण आराम करने के लिए यहां रुका था लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों हाथ—पैर जोड़ने लगे. दोनों को पुलिसकर्मी थाने लेकर आए. दोनों मथुरा के रहने वाले थे. यहां युवती के शिकायत नहीं करने पर उसे परिजनों को सौंप दिया जबकि पुलिस से उलझने पर लेखपाल का शांतिभंग में कार्रवाई की गई है.