आगरालीक्स…आगरा में पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया विद्युत विभाग का लाइनमैन. एंटी करप्शन ब्यूरो ने किया गिरफ्तार
आगरा में आज मंगलवार को भ्रष्टाचार निरोधक संगठन ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विद्युत विभाग के लाइनमैन को रंगे हाथ पकड़ा है. पीड़ित ने इसकी शिकायत संगठन से की थी जिसके बाद यह एक्शन लिया गया. आरोपी लाइनमैन को गिरफ्तार कर लिया गया है.

ये है मामला
मामला बोदला का है. एक पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से विद्युत विभाग के लाइनमैन विवेक कुमार द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी. इस पर मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने इसके लिए जाल बिछाया और मारुति एस्टेट बोदला मार्ग पर बुलाया. इधर शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम लेते ही आरोपी लाइनमैन विवेक कुमार को घेराबंदी कर एंटी करप्शन टीम ने पकड़ लिया. उससे रिश्वत में ली गई रकम को बरामद कर लिया गया है. आरोपी के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया है. उसे बुधवार को एंटी करप्शन कोर्ट मेरठ में पेश किया जाएगा.