आगरालीक्स…आगरा में लायंस क्लब आगरा प्रयास ने मनाया अपना 18वां अधिष्ठापन समारोह. अशु मित्तल ने 15 अवॉर्ड जीतने की उपलब्धि की साझा..
सेवा, एकजुटता और टीम भावना के संकल्प के साथ लायंस क्लब आगरा प्रयास का 18वां अधिष्ठापन समारोह बुधवार होटल हॉलिडे इन, संजय प्लेस में भव्यता से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पीएमजेएफ जितेन्द्र सिंह चौहान, (सीए लीडर फॉर जीएटी एवं एलसीआईएफ) ने दीप प्रज्वलन से किया। उनके साथ डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजीव कुमार तोमर, डॉ. आरएन वर्मा (वीडीजी-1) और इंजीनियर अजय भार्गव (वीडीजी-2) शामिल रहे। अधिष्ठापन समारोह में पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल, पूर्व सचिव सचिन शिप्रा बंसल और कोषाध्यक्ष मनीष बंसल ने अपना कार्यभार क्रमशः नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश मांगलिक, सचिव सुरभि पाटनी और कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग को सौंपा।
मुख्य अतिथि पीएमजेएफ जितेन्द्र सिंह चौहान ने कहा, लायंस इंटरनेशनल का असली उद्देश्य केवल सेवा नहीं, बल्कि एक-दूसरे को प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। इस वर्ष के सेवा कार्यक्रमों में मासिक स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण संरक्षण और अन्न दान और अन्य मानवीय सेवाओं को अधिक से अधिक करने का अभियान चलाया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष अशु मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि यह केवल अधिष्ठापन नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का दिन है। पिछले वर्ष 2024-25 में क्लब को सेवा कार्यों के लिए 15 अवॉर्ड प्राप्त हुए, जिनमें से 2 अवॉर्ड अंतरराष्ट्रीय स्तर के थे। यह उपलब्धि पूरी टीम के सामूहिक प्रयास और सहयोग से ही संभव हो सकी है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश मांगलिक ने कहा कि हमारी नई टीम ‘वन टीम, वन ड्रीम’ की थीम पर काम करेगी। सभी मिलकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे और क्लब की पहचान को और मजबूत बनाएंगे। पूर्व सचिव शिप्रा बंसल और कोषाध्यक्ष मनीष बंसल ने वार्षिक कार्यों का विवरण दिया। अधिष्ठापन समारोह का संचालन विनीत खेरा ने किया। समारोह का सबसे मनोरंजक और आकर्षक हिस्सा रहा ‘लॉयंस प्रयास की अदालत’। आप की अदालत की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम खूब सराहा गया। जय अग्रवाल ने जज की भूमिका निभाई, जबकि कुमार कृष्ण गोयल और संजय सुराना ने वकील बनकर सदस्यों पर तीखे सवालों की बौछार कर दी, जिससे हंसी-ठिठोली का माहौल बन गया। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन निधि लाल ने किया।इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संजीव मित्तल, तनुजा मांगलिक, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, इरा खेरा, अनिल सरीन, आभा सरीन, दिव्या गोयल, कुमार कृष्ण गोयल, निधि लाल, संजिव सुराना, पद्मिनी, रानू, आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
