आगरालीक्स…आज और कल संजय प्लेस के पास शराब, बीयर, मॉडल शॉप की दुकानें रहेंगी पूरी तरह से बंद. आदेश जारी
आगरा में रामबारात रूट पर पड़ने वाली शराब की दुकानों के बंद होने के साथ ही अब जनकपुरी के पास मौजूद सभी देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर, मॉडल शॉप एवं भांग की दुकानें बंद रहेंगी. जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम-1910 की धारा-59 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए आदेशित किया है कि आगरा में जनकपुरी स्थल के सन्निकट स्थित आबकारी दुकानें/बार 11 एवं 12 अक्टूबर 2023 को की समस्त आबकारी व्यवसाय से सम्बन्धित देशी शराब, विदेशी शराब, बीयर शॉप, मॉडल शॉप की दुकानें पूर्ण रूप से बन्द रहेंगी।
इस बन्दी के सम्बन्ध में अनुज्ञापियों को कोई भी प्रतिकर आदि देय नहीं होगा। इस आदेश का अनुपालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जाये।
उन्होंने जनपद के सम्बन्धित आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे उक्त आदेश का प्रभावी रूप से अनुपालन सुनिश्चित करायें। यदि उपरोक्त कोई दुकान खुली हुई पायी गई तो सम्बन्धित आबकारी निरीक्षक व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे।