आगरालीक्स…आगरा में ट्रेन के अंदर पकड़ी गई शराब तस्करी. कोच अटेंडेंट ही कर रहा था यह काम. 1.60 लाख की मिली शराब
आगरा कैंट जीआरपी ने ट्रेन के अंदर से शराब की तस्करी पकड़ी है. कोच अटेंड ही इस तस्करी को अंजाम दे रहा था. पुलिस ने इसके पास से 58 बोतलें अंग्रेजी शराब की हरियाणा मार्का पकड़ी हैं. इनकी कीमत करीब 1.60 लाख रुपये बताई गई है.
जीआरपी को सूचना मिली कि गोंडवाना एक्सप्रेस से अवैध शराब तस्करी की जा रही है. इस पर कैंट स्टेशन पर ट्रेन की तलाशी की गई तो कोच बी 8 में कोच अटेंडेंट नीतेश कुमार निवासी अमरोहा के पास से दो बड़े सूटकेस मिले. जब इनको खोलकर देखा यगा तो इनमें हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब की 58 बोतल थीं. पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.