आगरालीक्स… आगरा में आज से टोल टैक्स बढ़ा, शराब के रेट बढ़े, एडीए में नक्शा पास कराने के रेट भी बढ़े।

आगरा में एक अप्रैल से कई बदलाव हो रहे हैं। इसी के तहत टोल टैक्स 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ गया है, नेशनल हाईवे पर बढ़ा हुआ टोल टैक्स लागू कर दिया गया है।
शराब हुई महंगी
शराब की दुकानों के लाइसेंस का शुल्क भी एक अप्रैल से बढ़ रहा है, इसके चलते शराब, बीयर के रेट भी बढ़ जाएंगे। 30 रुपये प्रति बोतल तक रेट बढ़ेंगे।
एडीए में नक्शा पास कराना भी महंगा
एक अप्रैल् से शमन और नक्शा पास कराने का शुल्क पांच प्रतिशत बढ़ाया गया है. अभी तक यह 2150 रुपये प्रति वर्ग मीटर था, अब यह 2245 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो जाएगा. प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से नए शुल्क प्रभावी कर दिए जाएंगे.