आगरालीक्स…पीने वालों को बस पीने का बहाना चाहिए, आगरा में होली पर 14 करोड़ की शराब बिक गई.. आंकड़े देखें कि छोटी होली और बड़ी होली पर कितनी बिकी शराब—बियर
पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए. आम दिन हो या फिर खास दिन, जिन लोगों को शराब पीनी है वो बस पीने के बहाने ढूंढते हैं. होली पर भी इस बार आगरावासियों ने करोड़ों की शराब गटक डाली. 13 और 14 मार्च को आगरा में 14 करोड़ रुपये की शराब और बियर की बिक्री हुई है. आबकारी विभाग की ओर से इसके आंकड़े जारी किए गए हैं.
दो दिन में 14 करोड़ की शराब बिकी
आबकारी विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च यानी होलिका दहन वाले दिन करीब 11 करोड़ रुपये की शराब व बियर बिकी है तो वहीं 14 मार्च को जिस दिन होली खेली गई उस दिन शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक तीन करोड़ रुपये की शराब और बियर की बिक्री हुई हे.
जिनके लिए शराब पीना ही है खास अवसर
14 मार्च को होली पर शाम पांच बजे तक शराब व बियर की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ था..इसको लेकर आबकारी विभाग ने सूचना भी जारी की. ऐसे में होली पर शराब पीने वालों ने एक दिन पहले ही शराब व बियर खरीद ली. शराब पीने वालों की मानें तो उनके लिए तो शराब पीना ही खास अवसर है. ऐसे दिन तो वो भी शराब पीता हैजो कि रोजाना नहीं पीता है.