आगरालीक्स आगरा में ज्वैलर के शोरूम से कीमती रत्नजड़ित ज्वैलरी सहित 3.92 करोड़ रुपये का 2.50 किलोग्राम सोना चोरी, तीन पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा।
आगरा के किनारी बाजार में अवागढ़ हाउस निवासी मुकेश बाबू अग्रवाल की कृष्णगोपाल मुकेश बाबू ज्वेलर्स के नाम से फर्म है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान पर 18 कर्मचारी काम करते हैं, आर्डर लेकर भी ज्वैलरी तैयार किया जाती है। 18 मई 2026 को शोरूम के स्टॉक का मिलान किया गया, इसमें सोने की अंगूठी, पेंडल, मंगलसूत्र, गले की जंजीर के साथ ही रत्न जड़ित ज्वैलरी के 27 डिब्बे खाली मिले, इनका वजन करीब 2.50 किलोग्राम था।
कर्मचारियों ने खरीदी संपत्ति, शक के आधार पर दर्ज कराया मुकदमा
2.50 किलोग्राम की ज्वैलरी की कीमत करीब 3.92 करोड़ रुपये है। शोरूम पर काम करने वाले कर्मचारी अमित बंसल, धीरज चौहान और दीपक यादव पर शक हुआ, इन्होंने संपत्ति खरीदी और दीपक यादव ने 25 अग्रवाल को 2.70 लाख रुपये का सोना बेचा था। शोरूम से धीरे धीरे ज्वैलरी चोरी की गई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।