आगरालीक्स.. दर्दनाक.., आगरा में आधी रात को तबीयत बिगड़ने पर भाई को लेकर जा रहे युवक की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर, मौत।
आगरा के आलमगंज, लोहामंडी के रहने वाले 30 साल के शाकिर अंसारी के भाई बंटी की रविवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। शाकिर स्कूटी से बंटी को हॉस्पिटल में दिखाने ले जा रहे थे। मदिया कटरा तिराहे पर कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि शाकिर और बंटी दूर जाकर गिरे।
हादसे में शाकिर की मौत
हादसे में शाकिर की मौत हो गई, जबकि बंटी घायल है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार सवार की तलाश की। बिल्लोचपुरा रेलवे फाटक के पास कार मिल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गाड़ी का पता लगाया जा रहा है।